गंगा नदी में नहाने के दौरान महिला व किशोरी डूबी

शंकरपुर चवनियां दियारा में शुक्रवार की सुबह 10 बजे गंगा नदी में नहाने के दौरान एक महिला और एक किशोरी डूब गई। आसपास की खेत में काम कर रहे लोगों ने महिला को तो नदी से निकाल लिया पर युवती तेज धार में बह गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 04:43 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 04:43 PM (IST)
गंगा नदी में नहाने के दौरान महिला व किशोरी डूबी
गंगा नदी में नहाने के दौरान महिला व किशोरी डूबी

भागलपुर। शंकरपुर चवनियां दियारा में शुक्रवार की सुबह 10 बजे गंगा नदी में नहाने के दौरान एक महिला और एक किशोरी डूब गई। आसपास की खेत में काम कर रहे लोगों ने महिला को तो नदी से निकाल लिया, पर युवती तेज धार में बह गई। नदी से बाहर निकली गई महिला की पहचान शंकरपुर चवनियां के वार्ड एक निवासी अमरजीत मंडल की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद होश में आने पर परिजन घर ले आए।

डूबी हुई किशोरी तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा स्थित सच्चिदानंद नगर की रहने वाली पूजा कुमारी (14) है। सूचना पर नाथनगर अंचलाधिकारी गोताखोरों व अंचल कर्मियों के साथ दियारा क्षेत्र स्थित घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों ने करीब छह घंटे तक पानी के अंदर ढूंढा, लेकिन किशोरी का अता-पता नहीं चला।

नाथनगर थाना के भी दो पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। शाम चार बजे के करीब एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। सूरज ढलने तक एसडीआरएफ के गोताखोरों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि गंगा किनारे उनलोंगों की खेत है। ये लोग परवल तोड़कर गंगा में नहाने चले गए थे। नाथनगर सीओ राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को फिर से एसडीआरफ की टीम किशोरी की ढूंढेगी। नहाय खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू संवाद सूत्र, अकबरनगर : अकबरनगर में इस बार व्रतियों ने घर में रहकर ही नेम निष्ठा के साथ छठ पर्व मनाया। सुख-शांति और आर्थिक संपन्नता होने की कामना की। इसके पूर्व पर्व को लेकर लोग बाजार में कद्दू व परवल सहित अन्य पूजन सामग्रियों की खरीदारी करते दिखे।

------------------------

अकबरनगर के मंदिरों में हुई मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना

संवाद सूत्र, अकबरनगर : चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा आराधना की गयी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण घरों में ही कई श्रद्धालु मां की आराधना कर रहे हैं। इलाके के विभिन्न मंदिरों में देर शाम तक काफी कम संख्या में महिलाएं पूजा करने पहुंची। अकबरनगर में बाजार स्थित दुर्गा मंदिर एवं खेरैहिया के मंदिर में देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दुर्गा सप्तशती पाठ व मंत्रो<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चारण से क्षेत्र भक्तिमय हो रहा है। चैती नवरात्र पर्व होने के कारण सुबह से ही मंदिरों में दुर्गा पाठ, मंत्रो<स्हृद्द-क्तञ्जस्>चार व चालीसा गूंजने लगे थे। कोरोना के कारण परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिलकर घरो में देवी की स्तुति की। साथ ही शाम में भक्तों ने मां दुर्गा की दीप, धूप से आरती की और कोरोना से परिवार को बचाए रखने की प्रार्थना की। शनिवार को मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की उपासना की जाएगी।

chat bot
आपका साथी