अररिया में महिला की पीट-पीट कर हत्या, आठ साल पहले हुई थी शादी

अररिया में रविवार को महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामला जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराबाड़ी पंचायत के सतघरा गांव की है। हालांकि इस मामले में कोई भी खुल कर कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 08:50 PM (IST)
अररिया में महिला की पीट-पीट कर हत्या, आठ साल पहले हुई थी शादी
अररिया में रविवार को महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

संसू, जोकीहाट, (अररिया)। जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराबाड़ी पंचायत के सतघरा गांव में रविवार को एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों ने कर दी। सूचना मिलते ही जोकीहाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। जोकीहाट थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद ने बताया कि विवाहिता बीबी मेहनाज साजिद की बीबी थी जिसका मायके सिसौना में था। स्वजनों ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले साजिद की शादी हुई थी। मेहनाज को चार बच्चे भी था। करीब एक वर्ष से मेहनाज बीमार चल रही थी। मायके वालों से इलाज के नाम पर साजिद से विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह मेहनाज को सिसौना से बहला फुसलाकर कर इलाज के नाम पर साजिद अफने गांव सतघरा लाया। लेकिन एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही दर्जनों लोग सिसौना से पहुंचकर हंगामा किया और मेहनाज की हत्या का आरोप साजिद सहित ससुराल वालों पर लगाया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की जा थही थी।

गांव में तरह-तरह की हो रही चर्चा

जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराबाड़ी पंचायत के सतघरा गांव में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हालांकि इस मामले में कोई भी खुल कर कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं, देर शाम तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था।  

chat bot
आपका साथी