अररिया में गला रेतकर महिला की हत्या, की गई खोजी कुत्ते के सराहे अपराधियों तक पहुंचने की कवायद

अररिया में महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खोजी कुत्ते का सहारा लेते हुए हत्यारे तक पहुंचने की कार्रवाई की। डाग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। मृतका की मां व बेटा और बेटी से की पूछताछ की।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 08:14 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 08:14 AM (IST)
अररिया में गला रेतकर महिला की हत्या, की गई खोजी कुत्ते के सराहे अपराधियों तक पहुंचने की कवायद
मौके पर पहुंचा डाग स्क्वायड, जांच हुई तेज।

संवाद सूत्र, सिकटी(अररिया)। सिकटी के बरदाहा थानाक्षेत्र के पोठिया गांव में एक महिला की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या मामले में डाग स्क्वायड की मदद ली। पहली बार इलाके में आए स्क्वायड डाग को देखने के लिए काफी लोगों इकट्ठा हो गए। खोजी कुत्ते के सहारे इस मामले पुलिस को हत्या के कारणों एवं हत्यारे को पकड़ने की दिशा में जो भी मदद मिली हो वो तो पुलिस ही जानती है। लेकिन अपराधियों को इससे जरूर भय लगने लगा है। अब अपराध कर छिपना या छिपाना मुश्किल होगा।

इस हत्याकांड के जांच के क्रम में एसडीपीओ एवं सिकटी थानाध्यक्ष ने मृतका के घर में बारी बारी से उसकी मां एवं बेटा तथा बेटी से पूछताछ की। एसडीपीओ ने मृतका के पति से भी मोबाइल पर घटना के संभावित कारण एवं उन्हे सुचना मिलने की परिस्थितियों की जानकारी ली। जब तक किसी एक भी हत्यारे की गिरफ्तारी नही हो जाती है। लोगों के जुबान पर शक संदेश के कई आधार के साथ कई तरह की चर्चाएं होती रहेगी। स्थानीय लोगों की जुबान पर हत्या मे स्थानीय के अन्य सहयोगी भी शामिल हो सकते है। जो कांड उदभेदन के बाद ही पता चल सकता है।

यह भी पढ़ें- UPSC Result : CM नीतीश, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गजों ने कटिहार के लाल शुभम कुमार को दी बधाई, AIR-01 ला बिहार का नाम किया रोशन

जांच के मौके पर सिकटी थाना के अनि गिरिजा पंडित,सअनि शैलेंद्र कुमार,बरदाहा थाना के सअनि राम प्रयाग महतो, हीरा लाल मंडल एवं पुलिस जवान ग्रामीण पुलिस मौजूद रहे। घटनास्थल पर मौजूद मुखिया प्रवीण झा, सरपंच गगनदेव झा, पैक्स अध्यक्ष विकास यादव, पंसस दिनेश्वर मंडल, कुमोद झा, महेंद्र यादव सहित अन्य ने घटना को जघन्य अपराध बताते हुए हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग की। सभी का कहना है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए।

chat bot
आपका साथी