दो सगी बहनों से शादी कर एक की कर दी हत्‍या, शव को बांस से लटकाया, पति फरार

Dowry harassment सुपौल में एक महिला हत्‍या से सनसनी फैल गई है। पति समेत ससुराल वालों को इसका आरोपी बनाया गया है। मृतका के पति ने दो शादी की है। दोनों आपस में बहन हैं। दोनों से दो-दो संतान भी है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:51 PM (IST)
दो सगी बहनों से शादी कर एक की कर दी हत्‍या, शव को बांस से लटकाया, पति फरार
सुपौल में एक महिला की हत्‍या कर दी गई।

सुपौल, जेएनएन। थाना क्षेत्र के परसागढ़ी दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में सोमवार की रात खजूरी निवासी कमलेश्वरी साह की पुत्री सुनीता देवी की हत्या कर शव को उसी के घर में बांस-बल्ली से लटका दिया गया। मामले को लेकर जदिया थाना में कमलेश्वरी साह के द्वारा दिये गए आवेदन में कहा गया है कि 17 वर्ष पूर्व उनकी बड़ी पुत्री सुनीता की शादी नरपतगंज थाना क्षेत्र के पिठौड़ा गांव निवासी बौकू साह के पुत्र पप्पू साह से की गई थी। जिसमें सुनीता को दो पुत्र भी था। कुछ दिन बाद पप्पू साह का अपने ही छोटी साली ममता के साथ आंखें चार हो गयी। बाद में उसने ममता से भी शादी कर ली।

इसमें भी उनको दो पुत्र हुआ। दो-तीन वर्षों तक सबकुछ ठीक ठाक रहा, किन्तु उसके बाद सुनीता को पप्पू प्रताडि़त करने लगा। वे अपने दोनों पुत्र के साथ मायके खजूरी आ गयी। उन्हें परसागढ़ी दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 में दो कटठा जमीन खरीद कर बसा दिया गया। जहां वह मेहनत मजदूरी कर अपना जीवन-यापन कर रही थी। इसी बीच पप्पू ने ममता को भी प्रताडि़त करने लगा। ममता भी भागकर मायके आ गयी। करीब 20 दिन पहले मामले को लेकर एक पंचायत भी बुलाई गई जिसमें दामाद पप्पू साह तथा उनके पिता बौकू साह भी आये थे।

किंतु पंचायत में कोई सुलह नहीं होने के बाद पप्पू साह के द्वारा धमकी दी गई थी कि दोनों बहन के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। वही हुआ भी। सोमवार की रात पप्पू अपने भाई राजू, सहदेव, पिता बौकू साह तथा अपने बहनोई संजय के साथ मिलकर सुनीता का गला दबा कर हत्या करने के बाद उसके शव को बांस के बल्ली से लटकाकर फरार हो गया। हत्या का सारा नजारा सुनीता का पुत्र राहुल ने अपने आंखों से देखा। मामले को लेकर कमलेश्वरी साह के बयान पर जदिया थाना कांड संख्या 220/20 में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए पप्पू साह समेत कुल 5 लोगों को नामजद करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी