Dowry harassment Bhagalpur : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव गायब

Dowry harassment Bhagalpur भागलपुर में एक विवाहिता की हत्‍या कर दी गई है। हत्‍या के बाद शव गायब है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गिरफ्तारी भी की गई है।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 11:52 AM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 11:52 AM (IST)
Dowry harassment Bhagalpur : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव गायब
भागलपुर में महिला की हत्‍या हुई है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दहेज में एक लाख रुपये और बाइक नहीं देने पर विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला सामने आया है। विवाहिता जिच्छो थाना क्षेत्र के सरधो निवासी मिथुन कुमार की पत्नी प्रतिमा कुमारी हैं। प्रतिमा की बहन नवगछिया के महदत्तपुर की इंदु देवी ने प्राथमिकी के लिए जिच्छो थाने में आवेदन दिया है। विवाहिता के पति मिथुन सिंह, देवर अजय सिंह, सास विद्या देवी, ससुर दयानंद मंडल को नामजद किया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इंदू देवी ने पुलिस को बताया कि गत आठ दिसंबर को प्रतिमा की शादी हुई थी। तब उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये, जेवरात, फर्नीचर व अन्य सामान दिए गए थे। कुछ माह के बाद ससुराल वाले एक मोटरसाइकिल व एक लाख रुपये दहेज में मांगने लगे। दहेज नहीं देने पर प्रतिमा को प्रताडि़त किया जाने लगा। 19 फरवरी को प्रतिमा ने फोन किया कि ससुराल वालों ने मारपीट कर मुझे कमरे में बंद कर दिया है। हम लोग प्रतिमा के ससुराल पहुंचे तो वह नहीं मिली। आशंका है कि ससुराल वालों ने प्रतिमा की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया है।

भाई के अपराध को छिपाने में पिंकी को छह माह की सजा

पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश रोहित शंकर की अदालत ने सोमवार को आमिर के कुकृत्य को छिपाने में दोषी उसकी बहन पिंकी को छह माह की साधारण कैद की सजा दी है। न्यायाधीश ने पिंकी को तथ्य छिपाने के मामले में बीते शनिवार को दोषी पाया था। यह घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र की थी। मुहम्मद आमिर पर एक छात्रा से दुष्कर्म मामले में 11 नवंबर 2016 को केस दर्ज कराया गया था। दर्ज केस में आमिर के अलावा उसकी बहन पिंकी को भी आरोपित बनाया गया था। पिंकी पर आरोप था कि आमिर ने जिस छात्रा को अगवा कर अपने घर में छिपाया था, उसकी मुकम्मल जानकारी पिंकी को थी। लेकिन उसने उस राज को छिपा रखा था। न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान माना कि पिंकी तमाम बातों की जानकारी रहते हुए भी उसे छिपा रखी थी। जब केस हुआ तब उसके भाई आमिर का मामला किशोर न्याय बोर्ड चला गया था।

chat bot
आपका साथी