खगड़िया स्टेशन से महिला सिपाही का उसी के पति ने किया अपहरण! पसोपेश में पुलिस कि...

पुलिस के सामने अजीब स्थिति हो गई कि आखिर एक पति क्यों अपनी पत्नी का अपहरण करेगा जबकि वो पुलिस महकमे में पदास्थापित हो तब। थाने पहुंची सिपाही की मां ने ससुराल वालो पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि खगड़िया स्टेशन से अपहरण किया गया।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 06:30 AM (IST)
खगड़िया स्टेशन से महिला सिपाही का उसी के पति ने किया अपहरण! पसोपेश में पुलिस कि...
खगड़िया स्टेशन से महिला सिपाही का अपहरण, ससुराल वालों पर लगा आरोप।

जागरण संवाददाता, खगड़िया। बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहते हैं। ऐसे में एक बड़ा मामला सामने आया है। मामला खगड़िया के एक गांव की रहने वाली और सीतामढी जिला बल में पदस्थापित महिला सिपाही के अपहरण का है। मामले में महिला सिपाही की मां ने चित्रगुप्तनगर थाना को अर्जी दी है। सिपाही की मां ने अर्जी में लिखा कि उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। इस आवेदन में उसने जो कुछ कहा वो चौकाने वाला है।

मां ने कहा कि महिला सिपाही अपने घर से डयूटी पर सीतामढी को जा रही थी कि खगड़िया स्टेशन पहुंचने से पहले उसका अपहरण कर लिया गया। आश्चर्यजनक बात यह है कि अपहरण का आरोप उक्त सिपाही के पति व ससुराल वालों पर लगाया गया है। कहा गया है कि मधेपुरा के प्रेम राय उर्फ पवन राय व उसके ससुराल वालों ने मिलकर साजिश के तहत महिला सिपाही का अपहरण कर लिया गया। अपहरण की अर्जी मिलने के बाद से चित्रगुप्तनगर पुलिस पसोपेश में है कि आखिर पत्नी का अपहरण पति क्यों करेगा।

चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पता चला कि महिला सिपाही सीतामढी में पदस्थापित है और मायके में रह रही थी। पति उसे लेने आया था मगर सिपाही जाने को तैयार नहीं थी। पता किया जा रहा है कि महिला सिपाही यदि पति के साथ जाना नहीं चाहती थी तो क्या वह कानूनी प्रक्रिया में गई थी कि नहीं। पड़ताल बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

देसी कट्टा-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

बहादुरपुर पिकेट पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में देसी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक इंग्लिश कुमार केहुना के वार्ड नंबर एक का रहने वाला है। युवक किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पिकेट प्रभारी अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुहना के इंग्लिश कुमार को शंका होने पर दबोचा गया। जिसके पास से एक देसी कट्टा और चार ङ्क्षजदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार से पूछताछ की जा रही है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी