अन्‍ना हजारे बनने जा रहे हैं CM नीतीश के MLA गोपाल मंडल, डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर लगातार कर रहे हमला

नीतीश के विधायक गोपाल मंडल इन दिनों फ‍िर सुर्खियों में हैं। इस बार वे लगातार डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर हमला कर रहे हैं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्‍होंने यहां तक कह दिया है कि अब वे अन्‍ना हजारे बनने जा रहे हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Aug 2021 11:10 AM (IST) Updated:Thu, 26 Aug 2021 11:10 AM (IST)
अन्‍ना हजारे बनने जा रहे हैं CM नीतीश के MLA गोपाल मंडल, डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर लगातार कर रहे हमला
नीतीश के विधायक गोपाल मंडल इन दिनों फ‍िर सुर्खियों में हैं।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद (Deputy Chief Minister Tarkishore Prasad) के खिलाफ लगातार बयानबाजी गोपालपुर के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल (JDU MLA Gopal Mandal)  पर भारी पड़ सकती है। भाजपा ने विधायक के बयानबाजी को गंभीरता से लिया है। भाजपा के नेताओं ने अब इसे मुद्दा बना लिया है।

जदयू के प्रदेश नेतृत्व पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। पार्टी की ओर से विधायक से उप मुख्यमंत्री के खिलाफ किए गए बयानबाजी को लेकर स्पष्टीकरण मांगे जाने की चर्चा दिन भर होती रही। हालांकि, विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने पार्टी द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने की बात को सिरे से खारिज किया। विधायक ने कहा कि मेरे उपर क्या कार्रवाई होगी। मैंने सच कहा है। निलंबन क्या, पार्टी से निकाल दें। पता नहीं है, मैं अन्ना हजारे बनने जा रहा हूं।

शून्यकाल के सभापति ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

संवाद सूत्र शाहकुंड : प्रखंड के छह पंचायतों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधानसभा के शुन्यकाल समिति के सभापति चन्द्रहास चौपाल एवं फिल्म सेंसर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ललन यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बेल्थू, मुंजत, जमालपुर, पैरोडोमिनियाल, सरोख, चंन्द्र भानपुर आदि गांवों का दौरा किया।एवं बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं को सुना। तथा बाढ़ पीडि़तों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

इसके अलावे मौके पर मौजूद बीडीओ अभिनव भारती एवं सीओ निलेश चौरसिया को बाढ़ पीडि़तों को मिलने वाली सहायता राशि का यथाशीघ्र भुगतान करने को कहा गया। जिस पर बीडीओ एवं सीओ ने बाढ़ पीडि़तों को आश्वासन दिया कि जल्द ही वार्ड स्तर पर सूची तैयार करवा कर सहायता राशि का भुगतान किया जाएगा। मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष कनाई प्रसाद ङ्क्षसह, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भरत ङ्क्षसह, मु, शहंशाह, साधो यादव, मुकेश तांती, उमर ताज अंसारी जिला अध्यक्ष राजद क्रीड़ा प्रकोष्ठ, सीमा खातुन, अशोक यादव समेत दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी