Bihar: यह कैसा प्रेम...! प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका के साथ किया दुष्कर्म, डर के मारे दिया यह वीभस्‍त रूप

Bihar यह कैसा प्रेम...! किशनगंज में एक प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में डर के मारे उसने अपनी प्रेमिका की हत्‍या कर दी। शव को दफना दिया। मामले की जानकारी पुलिस को होने पर प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 May 2021 03:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 May 2021 03:46 PM (IST)
Bihar: यह कैसा प्रेम...! प्रेमी ने ही अपनी प्रेमिका के साथ किया दुष्कर्म, डर के मारे दिया यह वीभस्‍त रूप
किशनगंज में प्रेमी ने प्रमिका की हत्‍या कर दी है।

जागरण संवाददाता, किशनगंज। पोठिया थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने दुष्कर्म बाद नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर शव को दफना दिया। वीभत्स रूप से की गई हत्या का राज खुद आरोपित प्रेमी ने खोला। कुसियारी पंचायत के भाउलीगछ निवासी आरोपित प्रेमी प्रसनजीत सिंह, पिता स्व. विजय सिंह के निशानदेही पर हत्या के पांचवे दिन बांस झाड़ से शव बरामद किया गया। मृतका के पिता के बयान पर आइपीसी की धारा 302, 201, 376, 379, 34 व 4 / 6 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित प्रसनजीत सिंह से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि त्वरिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अुनसार पांच मई को 16 वर्षीया नाबालिग घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब घर वालों को पता नहीं चला तो शक के आधार पर स्वजन प्रसनजीत सिंह के घर भउलीगछ पहुंचे और अपनी लड़की के बारे में पूछताछ की। लड़की को एक दो दफे घरवालों ने मोबाइल पर बातचीत करते हुए सुना था। डांट फटकार करने पर उसने पूछताछ के क्रम में ही प्रसनजीत सिंह का नाम बताया था। इसी आधार पर स्वजन उसके घर पहुंचे तो आरोपित ने कहा कि लड़की को सिलीगुड़ी स्थित माटीगाड़ा में एक गैरेज वाले के हवाले कर दिया है। एक-दो दिन में लड़की को सकुशल लाकर दे देंगे। तीसरे दिन पुनः जब लड़की के घर वाले भाउलीगछ पहुंचे तो आरोपित के घर में कोई नहीं था।

फिर नौ मई यानी रविवार शाम को जब लड़की के पिता अन्य ग्रामीणों को लेकर भाउलीगछ पहुंचे तो आरोपित प्रसनजीत सिंह ने कबूल किया कि उसने लड़की की हत्या कर मिट्टी के नीचे दबा दिया है। जिसके बाद लड़की के पिता ने पोठिया थानाध्यक्ष को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित प्रसनजीत सिंह के निशानदेही पर हारूपोखर स्थित एक बांंस झाड़ से रविवार देर रात को लगभग 10.30 बजे शव बरामद किया।

शव को गड्ढे में डालकर मिट्टी से तोप दिया गया था तथा ऊपर से बांस का झाड़ रख दिया गया था। ताकि किसी को कोई भनक नहीं लगे। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित प्रेमी ने बताया कि मृतका के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच मई को घर से उसने मिलने बुलाया फिर सुनसान स्थल पर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद लड़की उसके घर जाने की जिद करने लगी। इससे घबराकर वह दुपट्टा से गला घाेंट कर उससकी हत्या कर दी और शव को गड्ढ़े में दफना दिया।

chat bot
आपका साथी