इशाकचक और चंपानगर में बोरिग खराब, गहराया पेयजल संकट

लॉकडाउन के बीच शहर की जलापूर्ति व्यवस्था भी दम तोड़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:33 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jul 2020 06:12 AM (IST)
इशाकचक और चंपानगर में बोरिग खराब, गहराया पेयजल संकट
इशाकचक और चंपानगर में बोरिग खराब, गहराया पेयजल संकट

भागलपुर। लॉकडाउन के बीच शहर की जलापूर्ति व्यवस्था भी दम तोड़ने लगी है। इशाकचक पानी टंकी परिसर की डीप बोरिग से जलापूर्ति चार दिनों से बाधित है। निगम की जलकल शाखा ने अब तब खराब मोटर पंप को नहीं बदला है। लॉकडाउन में पा‌र्ट्स की सभी दुकानें बंद हैं। अब कोलकाता से मोटर पंप मंगवाने की तैयारी की जा रही है।

इससे इशाकचक के आठ हजार की आबादी को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। इशाकचक डीप बोरिग का पंप साल भर के अंदर तीसरी बार खराब हुई है। बोरिंग से पानी के साथ बालू व मिट्टी निकलने की शिकायत है। इससे पानी का प्रेशर भी कम रहता है।

इधर चंपानगर के बेरम तांती लेन की बोरिग पिछले सप्ताह खराब हुई है। इस बोरिग के पंप को बदलने में चार दिनों का समय लग सकता है। वार्ड दो की पार्षद सोफिया हुमेरा ने बताया कि इस बोरिग पर साढ़े तीन हजार की आबादी निर्भर है। जलापूर्ति सेवा बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। मोहल्ले के निजी बोरिगों पर लोग निर्भर है।

इस संबंध में उप नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने बताया कि मोटर पंप के लिए कोलकाता भेजा गया है। लॉकडाउन में आवागमन की परेशानी हैं। इसके कारण कुछ समय लग रहा है। तीन दिनों के अंदर समस्या दूर कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी