मानसून से खेत लबालब, लेकिन भागलपुर के किसानों तक नहीं पहुंचा धान बीज

भागलपुर जिले में बारिश के कारण खेतों में पर्याप्‍त पानी है। लेकिन अबतक 501.26 क्विंटल ही धान बीज का वितरण हो पाया है। आवेदन के बाद भी सभी किसानों को नहीं मिल रहा बीज। मौसम अनुकूल रहने के बाद भी धान की खेती नहीं हो रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:41 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:41 AM (IST)
मानसून से खेत लबालब, लेकिन भागलपुर के किसानों तक नहीं पहुंचा धान बीज
भागलपुर में धान की खेती प्रभावित हो रही है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जिले में अबतक 501.26 क्विंटल ही धान बीज का वितरण हो पाया है। जबकि 1777.25 क्विंटल बीज का वितरण होना है। विभाग ने जिले को 1057.63 क्विंटल बीज उपलब्ध कराया है, जिसमें 6845 किसानों के बीच 701.26 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है। बीज के लिए आवेदन करने वाले सभी किसानों को विभाग की ओर से बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। जबकि धान के बिचड़ा को रोपने का समय आ गया है। मानसून समय पर आने से खेत लबालब है। अगर बिचड़ा नहीं मिला तो किसानों को दुकानों से बीज खरीदना पड़ेगा।

निश्शुल्क धान का बीज वितरण

नाथनगर प्रखंड में स्वयंसेवी संस्था ग्राम दीदी की ओर से महिला किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। बीज वितरण कार्यक्रम में संस्था को डेल्टा कंपनी ने सहयोग किया। 160 महिला किसानों को निश्शुल्क बीज दिया गया। धान की तीन नई किस्मों का बीज दिया गया, जो 130 से 135 दिनों में तैयार हो जाता है। अन्य धान से ज्यादा उत्पादन भी मिलता है। प्रत्येक महिला किसान को एक किलो बीज दिया गया। मौके पर ग्राम दीदी उषा सिन्हा, संजीव कुमार, अर्पणा आदि उपस्थित थी।

बीज वितरण विभाग की प्राथमिकता में है। समय पर बीज वितरण नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाह पदाधिकारियों को फटकार लगाई गई है। - कृष्ण कांत झा, जिला कृषि पदाधिकारी

बाढ की तैयारी को लेकर टीम ने की रेस्कू बोट की मरम्मत

बाढ़ की तैयारी को लेकर एसडीआरएफ की टीम ने नवगछिया में रेस्क्यू बोट की मरम्मत की। एसडीआरएफ की टीम नवगछिया पहुंची थी। टीम के इंस्पेक्टर गणेश ओझा के नेतृत्व में बोट की मरम्मत की गई। छह में से पांच बोट को ठीक कर दिया गया है। एक बोट का समान उपलब्ध नहीं रहने के कारण ठीक नहीं हो पाया। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार को जानकारी दी गई है। इंस्पेक्टर ने अपना मोबाइल नंबर 9955568113 जारी करते हुए कहा कि बाढ़ व अन्य आपदा होने पर इन नंबरों पर तत्काल सूचना दें। राहत व बचाव कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी