नलों में टोंटी लगा निगम रोकेगा पानी की बर्बादी

शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जनता नलों में टोंटी लगाएगा। इसको लेकर नगर निगम में गुरुवार को मेयर सीमा साहा ने जलकल कर्मियों के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:10 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:10 PM (IST)
नलों में टोंटी लगा निगम रोकेगा पानी की बर्बादी
नलों में टोंटी लगा निगम रोकेगा पानी की बर्बादी

भागलपुर। शहर में पानी की बर्बादी को रोकने के लिए जनता नलों में टोंटी लगाएगा। इसको लेकर नगर निगम में गुरुवार को मेयर सीमा साहा ने जलकल कर्मियों के साथ बैठक की। मेयर ने एक सप्ताह में क्षतिग्रस्त जनता नलों के सर्वे का निर्देश दिया। इसके लिए जलकल शाखा के पाइप लाइन इंस्पेक्टर ओम प्रकाश को एक से 12 वार्ड, हरि शंकर तिवारी को 13 से 25, हिकमत अली को 26 से 38, जवाहर तांती को 39 से 51 वार्डो की जिम्मेदारी दी गई है। मेयर ने बताया कि टोंटी को इस बार असमाजिक तत्व क्षतिग्रस्त नहीं कर सकेंगे। लोहे या मैटल की टोटियां लगाई जाएगी। इसमें बेल्डिंग भी करने का प्रस्ताव दिया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता उमा भारती, सहायक जलकल अधीक्षक कृष्णा प्रसाद, जलकल शाखा प्रभारी सौरभ सुमन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी