भागलपुर में बनेगा गोदाम, गेहूं रहेगा सुरक्षित, जनवरी से स्पेशियलिटी हास्पिटल में ओपीडी सेवा : अश्विनी चौबे

भागलपुर में केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्‍विनी कुमार चौबे ने कहा कि शायडो में रखा गेहूं न तो खराब होगा और न ही सड़ेगा इसमें कीड़ा भी नहीं लगेगा। शहर में बनेगा नगर वन डीएम भेजेंगे राज्य सरकार को प्रस्ताव। दिसंबर तक पूरा हो जाएगा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का काम।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 08:52 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 08:52 AM (IST)
भागलपुर में बनेगा गोदाम, गेहूं रहेगा सुरक्षित, जनवरी से स्पेशियलिटी हास्पिटल में ओपीडी सेवा : अश्विनी चौबे
जनवरी में ओपीडी सेवा हो जाएगी शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में शायडो (गोदाम) का निर्माण होगा। इसमें 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं को स्टोर किया जाएगा। शायडो में रखा गेहूं न तो खराब होगा और न ही सड़ेगा। इसमें कीड़ा भी नहीं लगेगा। उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि भागलपुर सहित देश के चार सौ शहरों में नगर वन का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर डीएम को प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजने के लिए कहा गया है।

वहां से उसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि दिसंबर तक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनकर तैयार हो जाएगा। जनवरी से ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। अस्पताल के लिए कुछ सामान विदेश से आना है। इसमें विलंब होने के कारण अस्पताल निर्माण में देरी हो रही है। उन्होंने बताया पद आदि का प्रस्ताव भेजने के लिए जेएलएनएमसीएच के प्राचार्य से कहा गया है।

मंत्री ने बताया कि वे काफी दिनों के बाद सुबह-सुबह मार्निंग वाक करने जयप्रकाश उद्यान गए। वहां पौधारोपण भी किया। इस दौरान काफी लोगों से बातचीत हुई। लोगों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, पेयजल, शौचालय, पौधरोपण, तालाब के सौंदर्यीकरण का आदेश दिया। उन्होंने पेड़ों को दीमक से बचाने को भी कहा।

इधर, केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में रैन बसेरा एवं डाक्टरों के रहने के लिए क्वार्टर और कैंटीन बनाने के लिए भी निर्देशित किया। बिल्डिंग पूरी तरह तैयार हो जाने के उपरांत यहां छोटा पार्क बनाने का भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया। सुबह केंद्रीय राज्यमंत्री चौबे जयप्रकाश उद्यान पहुंचे। वहां उपस्थित लोगों के साथ उद्यान की सैर व योग किया। इनके साथ शहर के वरिष्ठ चिकित्सक भी मौजूद थे। लगभग दो घंटे तक जयप्रकाश उद्यान में रहकर घूम घूम कर सभी नागरिकों की समस्याओं से रूबरू हुए। इसके बाद उन्होंने सुंदर वन में पौधारोपण किया। वन्य प्राणी विशेषज्ञों के साथ बैठक की। साथ ही जिला परिसदन में भारतीय खाद्य निगम, केंद्रीय भंडारण निगम, राज्य खाद्य निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बरारी, ईशाकचक, मिरजानहाट, अलीगंज और नाथनगर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभुकों को अनाज वितरित किया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुण सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष साह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वम्र्मन, नवगछिया जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, खोखा चौबे, विनोद सिन्हा, अल्तमश बिहारी, रूबी दास, पंकज सिंह, शशि मोदी, दिलीप मिश्रा, मुन्ना सिंह, कन्हैया सहाय, बबलू यादव, इंदुभूषण झा, पम्मी कुमारी, प्रीति कुमारी, अनिता सिंह, कमल जायसवाल, गोपाल यादव, चंदन पांडेय, चंदन ठाकुर, आशीष पांडेय, सुधीर चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी