लखीसराय में जिला विधिक संघ के आठ पदों के लिए वोटिंग शुरू, देखिए किस पद पर कितने प्रत्‍याशी अजमा रहे अपना भाग्‍य

लखीसराय में आज विधिक संघ का चुनाव हो रहा है। यहां पर आठ पदों के लिए कई प्रत्‍याशी अपना भाग्‍य अजमा रहे हैं। कुल 337 मतदाता में सुबह 10 बजे तक 110 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान दोपहर बाद तक होगी।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 11:03 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 11:03 AM (IST)
लखीसराय में जिला विधिक संघ के आठ पदों के लिए वोटिंग शुरू, देखिए किस पद पर कितने प्रत्‍याशी अजमा रहे अपना भाग्‍य
लखीसराय में विधिक संघ के चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे अधिवक्‍ता।

संवाद सहयोगी, लखीसराय। शनिवार को जिला विधिक संघ लखीसराय का द्विवार्षिक चुमाव की प्रक्रिया पुलिस और दंडाधिकारी की निगरानी में शुरू हुई। जिला विधिक संघ भवन में सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। मतदान दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। अपराह्न तीन बजे से मतगणना होगी। विधिक संघ भवन में दो मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह 10 बके तक दोनों बूथ पर 125 अधिवक्ताओं ने मतदान किया । निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद की निगरानी में मतदान की प्रक्रिया चल रही है। जिलाध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष , अंकेक्षक के एक एक पद और संयुक्त सचिव और सहायक सचिव के तीन तीन पद एवं कार्यकारणी सदस्य के सात पद के लिए चुनाव हो रहा है। चुनाव को लेकर लखी सराय जिला विधिक संघ परिसर में काफी गहमागहमी बनी हुई है।

दोपहर बाद मतदान में तेजी की उम्‍मीद 

जिला विधिक संघ लखीसराय का द्विवार्षिक चुमाव की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि सुबह मतदाताओं की संख्‍य कम दिखी। दोपहर बाद मतदान में तेजी की उम्‍मीद है। 

किस पद के लिए कौन लड़ रहे हैं चुनाव

अध्यक्ष पद - एक, कुल प्रत्याशी - 5

डॉ श्री निवास प्रसाद सिंह (निवर्तमान अध्यक्ष)

ओमप्रकाश वर्मा (निवर्तमान सचिव)

रमेश प्रसाद सिंह, (पूर्व अध्यक्ष)

शैलेन्द्र कुमार

शंभु शरण सिंह

उपाध्यक्ष पद- तीन ,कुल प्रत्याशी - 5

संजय सुमन भारती

विश्वनाथ प्रसाद

,कृष्ण गोपाल प्रसाद मिश्र

विधान चंद्र सिंह

उपेंद्र प्रसाद सिंह

महासचिव पद - एक, कुल प्रत्याशी - 7

घनश्याम प्रसाद यादव

सुबोध कुमार,

राजेश कुमार

मदन साव,

प्रजापति झा

रविविलोचन वर्मा

,सुधीर कुमार यादव

कोषाध्यक्ष पद - एक , कुल प्रत्याशी - 7

मुन्ना कुमार

अरुण कुमार

ज्ञानचंद आर्य

सुभाषचंद्र निराला

अयोध्या मिस्त्री,

बासुकीनंदन सिंह

शैलेश कुमार मिश्र

संयुक्त सचिव पद - तीन , कुल प्रत्याशी - 4

कुमार सत्यम

शशिभूषण सिंह

अशोक कुमार ठाकुर

चरित्र साव

सहायक सचिव पद- तीन, कुल प्रत्याशी - 4

संजीव सहाय

राजकुमार

रामवरण प्रसाद

जयशंकर प्रसाद

अंकेक्षक पद - एक, कुल प्रत्याशी - 2

सदन प्रसाद महतो एवं रविशचंद्र अम्बास्था

कार्यकारणी सदस्य पद - सात , कुल प्रत्याशी - 8

राजीव कुमार

दिनेश कुमार मंडल,

राजनंदन सिंह

उमेश कुमार

शिवदानी प्रसाद

आनंदी ठाकुर

हरेराम शर्मा

शशिभूषण कुमार 

chat bot
आपका साथी