बिहार के अररिया में नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प, स्थिति तनावपूर्ण

बिहार के अररिया जोगवनी में नेपाल पुलिस और स्‍थानीय लोगों में हिंसक झड़प हो गई। यह अंतराष्‍ट्रीय मामला है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई के जख्‍मी होने की भी सूचना है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 05:35 PM (IST)
बिहार के अररिया में नेपाल पुलिस और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प, स्थिति तनावपूर्ण
बिहार के अररिया में नेपाल पुलिस और स्‍थानीय लोग के बीच पथराव हो गया है।

जागरण संवाददाता, अररिया। नेपाल पुलिस की लाठी चलाने के विरोध में स्थानीय लोगों द्वारा आक्रोशित हो नेपाल पुलिस पर पथराव कर दिया। मामला सोमवार की है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जोगबनी के इस्लामपुर में सीमा से सटे नेपाल भाग स्थित चाय दुकान पर रोजमर्रे की तरह चाय पीने कुछ लोग गये थे। वहां  नेपाल पुलिस द्वारा लोगों को वहां से हटाने के दौरान लाठीचार्ज कर दिया जिससे आक्रोशित हो स्थानीय लोगों द्वारा भी नेपाल पुलिस पर पथराव करने लगा। जिससे स्थित तनाव पूर्ण हो गई। लेकिन स्थानीय बुजुर्ग लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत किया जा सका।

घटना की सूचना पर घटना के एक घंटे के बाद सीमा पर एसएसबी पहुंची। तब तक मामला शांत हो चुका था। इस सबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोग नित्य सुबह की नमाज अदा कर उक्त चाय दुकान पर चाय पीने जाते हैं यह नेपाल पुलिस को भी जानकारी है लेकिन आज जैसे ही चाय पीने गये पास ही में खडी़ पुलिस ने पहले हटाया और फिर लाठीचार्ज कर दिया जिससे कई लोगों को चोट आई है। नेपाल पुलिस के इस रवैये से आक्रोशित हो स्थानीय लोगों ने भी पथराव करना शुरू कर दिया पुलिस के भी चोटिल होने की खबर है।लोगों ने बताया कि तस्करों से रात गुलजार रहता है उनसे नेपाल पुलिस को कोई परेशानी नहीं होती लेकिन हमलोग से है।अगर जाने ही नहीं देता तो हमलोग क्यों जाते।

आये दिन इस तरह की घटना होती है

कोरोना काल में जोगबनी का इस्लामपुर तस्करों के लिए सेफजोन माना जाता है। जिस कारण आये दिन यहां नेपाल पुलिस एवं स्थानीय लोगों के बीच झडप होती रहती हैं।इस रास्ते रात के अंधेरे में ड्रग्स से लेकर कई काम अवैध रूप से चलता है।

सीमा पर एसएसबी की तैनाती नहीं है

खुली सीमा पर एसएसबी की तैनाती नहीं होने के कारण भी इस तरह की घटना घटित होती रहती हैं।लोगों ने बताया कि सूचना के बाद भी लगभग एक घंटे बाद एसएसबी का पहुचना सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह है।

क्या कहती है एसएसबी

इस सबंध में जोगबनी एसएसबी प्रभारी सहायक सेनानायक रोमेश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर गये थे तब तक मामला शांत हो गया था लोगों से बात करने पर पता चला कि नेपाल पुलिस के साथ थोडा विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि फिर भी मामले की पूरी जानकारी ली जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी