जमुई में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा, विरोध में सड़क जाम

गलत सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा। अवैध शराब कारोबार की पुलिस को मिली थी सूचना। सड़क जाम कर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ काटा बवाल। आक्रोशित ग्रामीण खैरा-सोनो एनएच 333 ए को जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल काटने लगे।

By Dilip Kumar shuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:40 AM (IST)
जमुई में छापेमारी करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा, विरोध में सड़क जाम
जमुई में ग्रामीणों को समझाती पुलिस। दिया-भरोसा।

जागरण संवाददाता, जमुई। जमुई में पुलिस का विरोध ग्रामीणों ने किया। गलत सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सड़कों पर प्रदर्शन किया।

शुक्रवार की शाम खैरा थाना की पुलिस टिहिया दिनारी पहुंची। जहां परमानंद सिंह के घर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। इस कारण आक्रोशित ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण खैरा-सोनो मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किए, बवाल काटने लगे। एक घंटे तक प्रदर्शन हुआ। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशिक्षु डीएसपी सह खैरा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, अवर निरीक्षक एके आज़ाद  आदि वहां पहुंचे। सभी ने लोगों को समझाया। ग्रामीण वरीय पुलिस पदाधिकारी बुलाने की बात पर अड़े रहे। पुलिस पदाधिकारी ने समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस बिना महिला पुलिस को लिए घर में प्रवेश किया था। वह भी झूठी खबर पर। जिस समय पुलिस पहुंची, उस वक्त घर में कोई पुरुष नहीं थे।

ग्रामीणों ने कहा कि जिले में दिन रात अवैध बालू और शराब का खुलेआम कारोबार हो रहा है। पुलिस दोषी के घर छापेमारी करने नहीं जाती। पुलिस एक शरीफ आदमी के घर छापेमारी करती है। अवैध बालू और शराब में पुलिस की संलिप्तता है। ग्रामीणों ने पुलिस पर कई आरोप लगाए। बता दें कि पुलिस को किसी व्यक्ति मोबाइल पर मैसेज कर के यह सचूना दी थी कि टिहिया दिनारी गांव निवासी परमानंद सिंह के घर अवैध शराब के कारोबार होता है।

दबंगों ने मां और बेटी को पीटकर किया जख्मी

सदर प्रखंड स्थित अमरथ दरगाह पर शुक्रवार की रात दबंगों ने मां और बेटी को पीटकर जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के थाना चौक मुहल्ला निवासी नासरीन परवीन एवं उसकी मां सबिला खातून के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि स्थानीय नया मुहल्ला अमरथ के मु. कासिम और उनकी पत्नी शबनम सहित एक अन्य लोगों ने बिना किसी कारण के गाली- गलौज करते हुए मारपीट किया। सबिला ने बताया कि वे दरगाह पर बीते 10 दिनों से मन्नत को लेकर रह रही थी। शुक्रवार को उसकी बेटी नसरीन मिलने आई थी। इसी दौरान तीन लोग आए और मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों द्वारा बीच-बचाव कर झगड़ा को छुड़ाया गया।

chat bot
आपका साथी