जदयू बिहार प्रदेश इकाई में विभूति और लक्ष्‍मीकांत को मिली जगह, भागलपुर के इन छह नेताओं को किया शामिल

बिहार में जदयू की प्रदेश इकाई का गठन कर लिया गया है। इस टीम में भागलपुर के कई जदयू नेताओं को जगह दी गई है। जदयू के पूर्व जिलाध्‍यक्ष विभूति गोस्‍वामी को भी प्रदेश में जगह मिली। वहीं पूर्व विधायक लक्ष्‍मीकांत मंडल भी जदयू के प्रदेश अधिकारी बन गए हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 09:57 AM (IST)
जदयू बिहार प्रदेश इकाई में विभूति और लक्ष्‍मीकांत को मिली जगह, भागलपुर के इन छह नेताओं को किया शामिल
विभूति गोस्‍वमी और लक्ष्‍मीकांत मंडल, जिन्‍हें जदयू बिहार प्रदेश इकाई में मिली जगह।

जागरण टीम, भागलपुर। भागलपुर के आधे दर्जन जदयू नेताओं को प्रदेश इकाई में जगह मिली है। इसमें प्रमुख नाम पूर्व भागलपुर जदयू जिलाध्‍यक्ष विभूति गोस्‍वमी और नाथनगर विधानसभा के पूर्व जदयू विधायक लक्ष्‍मीकांत मंडल का शामिल है। जदयू ने विभूति गोस्‍वामी को बिहार प्रदेश महासचिव और लक्ष्मीकांत मंडल को बिहार प्रदेश उपाध्‍यक्ष बनाया है। डॉ हरपाल कौर को भी प्रदेश उपाध्‍यक्ष मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा नवगछिया की पूर्व जदयू जिलाध्यक्ष शांति सिंह कुशवाहा को प्रदेश सचिव बनाया गया है। कहलगांव विधानसभा के पूर्व लोजपा प्रत्‍याशी नीरज मंडल जदयू में शामिल हुए, उन्‍हें जदयू का बिहार प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। भागलपुर नगर निगम के वार्ड 21 पार्षद संजय सिन्‍हा को भी प्रदेश सचिव बनाया है। जदयू बिहार प्रदेश अध्‍यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने इस सूची जारी है।

भागलपुर और नवगछिया के शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

प्रदेश जनता दल यू के शिक्षा प्रकोष्ठ ने भागलपुर और नवगछिया समेत अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। भागलपुर का जदयू शिक्षा प्रकोष्‍ठ जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार भगत और नवगछिया का जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार सिंह को बनाया गया है। जदयू शिक्षा प्रकोष्‍ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह ने इसकी सूची जारी की है।

मनोनीत प्रदेश अधिकारियों को दी बधाई

जदयू प्रदेश इकाई में जगह मिलने पाने वाले नेताओं को जदयू सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भागलपुर के जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव, भागलपुर के भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय, संतोष कुमार, दिलीप निराला, नवगछिया के भाजपा जिलाध्‍यक्ष विनोद कुमार मंडल, गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, नवगछिया जदयू जिला प्रवक्ता रवि, पीरपैंती के भाजपा विधायक ई ललन कुमार, कहलगांव के भाजपा विधायक पवन कुमार यादव, जिया गोस्‍वामी, पीरपैंती जदयू प्रखंड अध्यक्ष विवेका गुप्ता, अखिलेश पांडेय, पंकज साह, सुधीर पांडेय, ऋषिकेश सिंह, संजय सिन्हा, गौतम सिन्हा, कंचू राम, संदीप आर्य, अनंत मंडल, कन्हाई सिंह, महादेव मंडल, ओम भास्कर, कुणाल सिंह, चिंटू दत्ता, अमित जी, मिथिलेश चंद्रवंशी, राहुल, सानू, पप्पू मंडल, अमित मंडल, राहुल कुमार आदि ने बधाई दी है। पीरपैंती के गोविंदपुर दियारा निवासी जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति गोस्वामी को प्रदेश महासचिव एवं नाथनगर के पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर पीरपैंती में जदयू सहित एनडीए कार्यकताओं में खुशी की लहर है। मनोनीत सभी नेताओं को जदयू चिकित्‍सा प्रकोष्‍ठ के भागलपुर जिलाध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी