पूर्णिया में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 20 लाख लोगों ने लिया पहला डोज, 90 फीसद लक्ष्य पूरा

पूर्णिया में टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। यहां पर करीब 20 लाख लोगों को पहला डोज दिया जा चुका है। यानी 90 फीसद लक्ष्य पूरा हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से अब दूसरे डोज पर फोकस दिया जा रहा है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 12:46 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 12:46 PM (IST)
पूर्णिया में टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, 20 लाख लोगों ने लिया पहला डोज, 90 फीसद लक्ष्य पूरा
पूर्णिया में टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है।

जागरण संवाददाता, पूर्णिया। जिले में अब टीकाकरण काफी तेजी हो रहा है। शहरी इलाके में टीकाकरण 90 फीसद तक पहुंच गया है। 20 लाख 27 हजार 466 लोग जिले में हैं जो कम से कम एक डोज लगवा चुके हैं। जिले में 20 लाख 29 हजार 70 हजार लोगों को कोरोना टीका का दोनों डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। द्वितीय डोज पाने वालों की संख्या पांच लाख 78 हजार 245 है। प्रथम डोज पाने वाले लाभुक 14 लाख 49 हजार 221 है। पूर्णिया पूर्व ऐसा प्रखंड हैं जहां शतप्रतिशत टीकाकरण कवरेज हुआ है। लक्ष्य की तुलना में वहां पर टीकाकरण कवरेज हासिल किया गया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. विनय मोहन ने बताया कि अब द्वितीय डोज पर फोकस किया जा रहा है। द्वितीय डोज के लिए पंचायत पर सघन टीकाकरण अभियान चल रहा है।

शहरी क्षेत्रों में 96 फीसद टीकाकरण

जिले के शहरी क्षेत्रों में 96 फीसद पहला डोज लगाया गया है। इसमें 97 प्रतिशत नगर निगम में है। 97 प्रतिशत नगर पंचायत बनमनखी और 93 प्रतिशत नगर पंचायत कसबा में टीकाकरण हो चुका है।

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में शतफीसद कवरेज

जिले में कोरोना टीकाकरण में पूर्णिया पूर्व ने बाजी मार ली है। जिले का पहला प्रखंड बना है जहां प्रथम डोज लेने में लाभुकों ने शत फीसद कवरेज हासिल कर लिया है। यहां 99 हजार लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने वैक्सीन लगवाया है। पूर्णिया पूर्व (ग्रामीण) प्रखंड जिला का पहला ऐसा प्रखंड बना जहां निर्धारित लक्ष्य से अधिक लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। प्रखंड में दूसरे डोज का टीकाकरण भी तेजी से चलाया जा रहा है।

एक लाख से अधिक लोगों को लगाया गया टीका

पूर्णिया पूर्व प्रखंड में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की जनसंख्या के अनुसार 99 हजार 348 फीसद लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन उस लक्ष्य को पार करते हुए अब तक प्रखंड में एक लाख 772 का टीकाकरण हो चुका है। जो निर्धारित लक्ष्य से 101.4 फीसद अधिक है। निर्धारित लक्ष्य 2011 की जनगणना के अनुसार लक्षित किया गया था। दूसरा डोज टीका लगाने का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक प्रखंड में 35 हजार 097 लोगों को दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

सभी के सहयोग से मिली सफलता

सफलता के लिए एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं की अहम भूमिका रही। प्रखंड में लोगों को टीका के प्रति जागरूक किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों, उपकेंद्रों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर शिविर आयोजित की गई। आयोजन से पूर्व आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उस क्षेत्र के घर-घर में जाकर लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया। जो लोग अफवाहों का डर से टीका लगाने नहीं आ रहे थे वहां स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम जाकर उन्हें जागरूक किया।

विशेष नीति का पालन कर सभी को उपलब्ध कराया टीका

ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण बहुत से लोग अपने दैनिक कार्यों में निकल जाते थे और टीका लगाने से वंचित रह जाते थे। इसके लिए विशेष नीति का पालन किया। सभी लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए 08 बजे तक अपने घर से निकलते हैं। उस क्षेत्र में टीकाकरण के विशेष कैंप की जानकारी एक दिन पूर्व देते हुए प्रात: छह बजे से ही टीकाकरण कार्य शुरू कर दिया गया। उपलब्ध टीका के आधार पर शाम पांच बजे के बाद भी लोगों की प्रतीक्षा कर उन्हें टीका लगाया। इसके अलावा ऐसे लोग जो स्वयं टीका स्थल पर नहीं आ सकते थे उन्हें एएनएम द्वारा उनके घर पर जाकर टीका लगाया गया।

chat bot
आपका साथी