JDU में आसान नहीं दिख रही उपेंद्र कुशवाहा की राह! मधेपुरा सांसद को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

जदयू (JDU) के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा ने खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन ललन सिंह को कमान दी गई। अब ऐसे में मधेपुरा में जदयू कार्यकर्ताओं ने जो कुछ कहा वो कई सवाल खड़े कर रहा है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:01 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:01 PM (IST)
JDU में आसान नहीं दिख रही उपेंद्र कुशवाहा की राह! मधेपुरा सांसद को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की उठी मांग
मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाए : जदयू कार्यकर्ता

संवाद सूत्र, मधेपुरा। जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर जदयू मधेपुरा के तकनीकी प्रकोष्ठ के लोकसभा प्रभारी डा. राजीव जोशी ने हर्ष जताया। उन्होंने धन्यवाद व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है। जोशी ने नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग किया करते हुए कहा है कि मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव को जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया जाए। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। बता दें कि वर्तमान में उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

जदयू के मधेपुरा लोकसभा प्रभारी के साथ अरविंद कुमार, मुन्ना साह, मधेपुरा जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, सहरसा जिला तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर ललन सिंह को बधाई दी।

गौरतलब हो कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी को लेकर पहले जहां पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की बात जोर शोर से उठी थी। वहीं अब संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पद में बदलाव की बात भी जदयू नेताओं की ओर से उठ रही है। जदयू में क्या कुछ चल रहा है, ये समझ से परे हैं। एक तरफ उपेंद्र कुशवाहा सीएम नीतीश कुमार को पीएम मटीरियल बता रहे हैं तो दूसरी तरफ जदयू कार्यकर्ता अलग ही बयान दे रहे हैं।

ऐसे में मधेपुरा से उठी ये सुबगुहाट कई राजनीतिक सवाल खड़े कर रही है। कुशवाहा सोमवार को भागलपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने नीतीश कुमार की तमाम योजनाओं के साथ-साथ शराबबंदी का जमकर बखान किया है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह विधान परिषद सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने शराबबंदी पर कहा कि शराबबंदी के बाद भी कुछ लोग चोरी-छुपे इसे बेच रहे हैं। इस पर काबू पाने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। उपेंद्र कुशवाहा एकाएक कई बड़े राजनीतिक स्टेटमेंट दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी