Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर उपेंद्र कुशवाहा की हां, बोले- लेकिन डंडे के जोर पर नहीं

जन संवाद यात्रा के क्रम में पूर्णिया और मधेपुरा पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा जातिगत जनगणना को लेकर तो बोले ही साथ ही उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर अपनी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि हां ये होना चाहिए लेकिन डंडे के जोर पर नहीं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:32 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:32 PM (IST)
Bihar Politics: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर उपेंद्र कुशवाहा की हां, बोले- लेकिन डंडे के जोर पर नहीं
मधेपुरा में जनता को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा।

संवाद सूत्र, पूर्णिया/मधेपुरा। जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों बिहार यात्रा पर हैं। वे सभी जिलों का रुख कर रहे हैं। इसी क्रम में कुशवाहा मंगलवार को पूर्णिया और मधेपुरा पहुंचे। यहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने जातिगत जनगणना और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

मधेपुरा में पत्रकारों से बात करते हुए कुशवाहा बोले, 'जातीय जनगणना के लिए मुख्यंमत्री के नेतृत्व में पहल की गई है। सामाजिक विषमता को मिटाने के लिए जातिगत जनगणना होना काफी अहम है।' वहीं जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा कि यह होना चाहिए। लेकिन यह डंडे के जोर पर नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी लोग मिल कर बिहार में फिर से जदयू को एक नंबर की पार्टी बनाएंगे।

बिहारीगंज में जनसभा को किया संबोधित

मधेपुरा पहुंचे कुशवाहा ने बिहारीगंज के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर रोड में बड़ी गद्दी परिसर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आपलोगों के बींच आए हैं। इसका लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिल रहा है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो कई कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ऐसे लोगों को जदयू कार्यकर्ता सहयोग कर लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने ने कहा कि सौ साल पहले जातीय जनगणना हुई थी। आज जातीय जनगणना समय की जरूरत है। मुुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल मे विकास की बयार बह रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से कई लोगों की जाने गई हैं। मृतक परिवार को आपदा कोष से मुख्यमंत्री ने चार लाख रुपये देने की घोषणा किया है। यह घोषणा देश में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता व मंच संचालन मृत्युुंजय मेहता ने किया।

चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागतजदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मंच पहुंचते हीं कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में जदयू नेत्री स्मिता कुमारी व जिला उपाध्यक्ष रविशंकर कुमार उर्फ पिंटू मेहता ने चांदी का मुकुट पहनाया।

पूर्णिया में उपेंद्र कुशवाहा

जन संवाद यात्रा को लेकर पूर्णिया यात्रा पर आए जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का धमदाहा में कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। मंगलवार को पूर्णिया से निकलकर धमदाहा विधानसभा में के. नगर प्रखंड के कई गांव से होते हुए, बहेलिया स्थान मीरगंज,होते धमदाहा पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा के स्वागत में ग्रामीणों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया तो उनके इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह एवं रुपौली विधायक बीमा भारती साथ -साथ चल रही थी।

भ्रमण के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबी कतार लगी हुई थी। उपेन्द्र कुशवाहा पूर्णिया से निकलकर मीरगंज होते हुए धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा डोकवा मोर स्थित जदयू नेता महोमद सजाउल के कामत पर उपेंद्र कुशवाहा का गर्मजोसी के साथ भव्य स्वागत कर माला अर्पण किया गया । इस मौके पर जदयू के वरिष्ट नेता आशीष कुमार बब्बू शंभू जायसवाल पप्पू कुमार सिंह मो. सजाऊल, अमर मंडल, सूरज कुमार सुमन विमल दास, पंकज मंडल, महेश्वर मेहता,अरविंद मेहता, दशरथ मेहता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी