ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर में केंद्रीय मंत्री RCP की दो टूक- CM नीतीश ही हैं JDU के सर्वेसर्वा

केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद लगातार आरसीपी सिंह बिहार के विभिन्न जिलों में दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर भी पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि नीतीश ही JDU के सर्वेसर्वा हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 04:28 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 04:28 PM (IST)
ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर में केंद्रीय मंत्री RCP की दो टूक- CM नीतीश ही हैं JDU के सर्वेसर्वा
तारापुर में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा।

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर/टेटिया बंबर (मुंगेर)। संगठन में जितने साथी हैं वह अपना मनोबल कम नहीं होने दें, मनोबल को ऊंचा रखें। सभी कार्यकर्ताओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान है। ये बातें केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसपी सिंह ने कही। मंत्री शुक्रवार टेटिया बंबर प्रखंड के देवघरा में आयोजित कार्यकर्ता समारोह में पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ही सभी के नेता हैं। वह पार्टी के सर्वोपरि हैं। जिलाध्यक्ष, पार्टी के विधायक या सांसद सभी लोग नीतीश बाबू के सहयोगी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिसके नेता मजबूत होते हैं और उस पार्टी के कार्यकर्ता को मजबूत होना पड़ता है। पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए हर पल तैयार हैं।

यहां बता दें के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह का संसदीय क्षेत्र मुंगेर है। केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह आज उनके ही संसदीय क्षेत्र में थे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका खूब स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करते हैं। वे ही पार्टी के सर्वेसर्वा हैं। इस दौरान तारापुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव की भी चर्चा की। यहां बता दें कि तारापुर विधानसभा सीट खाली है। यहां से जदयू के विधायक डा मेवालाल चौधरी का निधन हाल ही में हो गया था।

तारापुर विधानसभा से हम उसे चुनेंगे जिसे नीतीश बाबू चुनेंगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तारापुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। केंद्रीय मंत्री ने उप चुनाव को लेकर लगाए जा रहे तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि हम उसे ही चुनेंगे जिसे नीतीश बाबू चुनेंगे। बांका सांसद गिरधारी यादव ने कहा कि तारापुर विधानसभा का उप चुनाव होना है। बांका से सांसद चुनाव में जयप्रकाश नारायण यादव को भारी वोटों से पराजित किया। तारापुर चुनाव में उनकी बेटी मैदान में थी, चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस बार खुद चुनाव लड़ने वाले हैं। उन्होंने लोगों से इस बार भी जदयू के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय श्री का माला पहनाने की अपील की।

टेटिया बंबर में जबरदस्त हुआ आरसीपी का स्वागत

केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का टेटिया बंबर में जबरदस्त स्वागत किया गया। तारापुर से टिकट की चाह में कई भावी उम्मीदवार घोड़े और बैंड-बाजा के साथ स्वागत किया। विधायक स्व. मेवालाल चौधरी के पुत्र ईं. रवि प्रकाश, पूर्व जदयू प्रत्याशी राजीव सिंह, जदयू नेता निर्मल सिंह, पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी, भारत सरकार हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार सिंह, जदयू नेता विजय सिंह सहित दर्जनों नेता जुटे रहे। नेताओं ने टिकट के लिए शक्ति का प्रदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम से काफी खुश दिखे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष साहनी, प्रदेश सचिव राजेश कुशवाहा राजीव कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि नरेश सिंह, रेखा सिंह चौहान, जिला महासचिव सुजीत कुमार मुन्ना, डा. अशोक सिंह, संजय कुमार सिंह, निरंजन मिश्रा, रामनाथ सिंह, श्रवण कुमार सिंह, दिलजीत सिंह उर्फ बिट्टू, विभास कुमार सिंह, संजय पटेल, जदयू प्रवक्ता मनोज कुमार रघु, बचनदेव बिंद, अमन चैन, मदन प्रसाद सिंह, निर्भय सिंह, अनुज सिंह, पंकज कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, सुरेश यादव सहित अनेक जदयू नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी