केंद्रीय मंत्री RCP सिंह बोले- PM मोदी और CM नीतीश ने कोरोना काल में दिखाया साहस

बिहार विधानसभा उपचुनाव में जदयू सासंद सह केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बतौर स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशी के लिए कैंपेन कर रहे हैं। इसी क्रम में वे मुंगेर के तारापुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने साहस दिखाया...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 05:23 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री RCP सिंह बोले- PM मोदी और CM नीतीश ने कोरोना काल में दिखाया साहस
तारापुर पहुंचे जदयू सांसद सह केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह।

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर)। बिहार विधानसभा उपचुनाव: केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने शनिवार को चुनावी दौरे पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हर तरफ विकास का काम हो रहा है। बच्चे स्कूल जा रहे हैं, गांव-गांव तक सड़क है। केंद्रीय मंत्री टेटिया बंबर, हवेली खडग़पुर और तारापुर के गनेली, पढभारा, बिहमा गांव सहित कई जगहों पर जनता से रूबरू हुए। तारापुर के दिवंगत मेवालाल चौधरी के निधन पर सदमे में यह चुनाव लड़ा जा रहा है। गठबंधन के कार्यकर्ता पूरे अनुशासन के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हर गांव में 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। पंचायत में महिला सशक्तीकरण पर काम हुआ है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धैर्य व साहस का परिचय दिया, हर समस्याओं का समाधान किया। दोनों मिलकर के कोरोना काल में हर गरीबों को सहायता दी। चिकित्सीय व्यवस्था को दुरुस्त किया। सभी लोगों को समय पर अनाज मिला। प्रधानमंत्री ने पांच-पांच किलो मुफ्त में अनाज देने का काम किया। केंद्रीय मंत्री ने एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के लिए कई नुक्कड़ सभाएं की और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। -केंद्रीय मंत्री टेटिया बंबर, हवेली खडग़पुर और तारापुर कई गांवों में जनता से रूबरू हुए -एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार ङ्क्षसह के पक्ष में मतदान करने की अपील

शुक्रवार को भी किया था कैंपेन 

इससे पहले आरसीपी सिंह ने शुक्रवार को संग्रामपुर प्रखंड के कई गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब हर स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, एक समय बच्चों को चरवाहा बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी। हर गांव को मुख्यालय से जोड़ दिया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रखंड के विरजपुर, झिट्टी, झिकुली, रतनपुरा, संग्रामपुर, चंदनिया, नवगाई, जमुआ, बढोनिया, रामपुर गांव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जदयू प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से की।

chat bot
आपका साथी