केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री बोले-भागलपुर में जल्‍द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, जानिए... और क्‍या दी महत्‍वपूर्ण जानकारी

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर के बारे में कई घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि जेएलएनएमसीएच एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने के लिए प्रयास जारी है। संंबंधित अधिकारी से बात की गई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:52 PM (IST)
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य राज्‍य मंत्री बोले-भागलपुर में जल्‍द लगेगा ऑक्सीजन प्लांट, जानिए... और क्‍या दी महत्‍वपूर्ण जानकारी
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे।

जागरण संवाददाता भागलपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भागलपुर में ऑक्सीजन की मौजूदा स्थिति एवं स्टॉक की जानकारी ली। विभिन्न अस्पतालों में चल रहे कोविड उपचार के संबंध में भी अवगत हुए। टेस्टिंग, ट्रैकिंग एवं ट्रीटमेंट के साथ-साथ वैक्सीनेशन की जानकारी प्राप्त की। भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने केंद्र व राज्य सरकार से भागलपुर मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू करने का अनुरोध किया था। इस संदर्भ में उन्होंने संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों को भी अवगत कराया था। मेडिकल कॉलेज एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र शुरू किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भी ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया है। मेडिकल कॉलेज में कोविड के उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखने को निर्देशित किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि वह कोविड के लिए जारी दिशानिर्देशों का हर हाल में पालन करें। सतर्क एवं सावधान रहें। नियमित अंतराल पर हाथों को धोते रहें। मास्क जरूर पहनें। दो गज की दूरी का ख्याल रखें।

प्रमंडलीय आयुक्त ने अस्पताल सुपरिडेंट को दिया पत्र

इमरजेंसी में सामान्य मरीजों को भर्ती करने के लिए प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किनी ने अस्पताल सुप्रिडेन्डेन्ट को पत्र दिया है। पत्र में कहा गया है कि इलाज के अभाव में मरीज भटक रहे हैं। मरीजों को पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने में उनकी जान भी जा सकती है। अभी इमरजेंसी में कोरोना मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। अस्पताल सुप्रिडेन्डेन्ट डॉ कुमार गौरव ने कहा कि इमरजेंसी को खाली करवाने में दो दिन लग जायेंगे। अभी 35 कोरोना मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। आउटडोर विभाग में 40 बेड की व्‍यवस्‍था करनी पड़ेगी। वहां सर्जरी और हड्डी रोग से ग्रस्त मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इमरजेंसी में शिशु और मेडिसिन विभाग के मरीजो को भर्ती किया जाएगा। आईसीयू में भर्ती कोरोना मरीजों के जांच के लिए सैम्पल नहीं लिया गया। सैम्पल लेने वाले दो टेक्निशन कोरोना से संक्रमित हो गए। गुरुवार को सैम्पल लिया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड में नही आये डॉक्टरअस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रात्रि ड्यूटी में डॉक्टर नही आये। इसकी शिकायत मरीजो ने सुप्रिडेन्डेन्ट से की है। यह हालत मेडिसिन ऒर आईसीयू की भी है। डॉक्टर डयूटी रूम में भी नहीं थे। कुमार गौरव ने कहा कि डॉक्टरों से इस बाबत पूछा जाएगा, कार्यवाई भी होगी। आरटीपीसीआर जांच आइसोलेशन वार्ड में नही लिया जाएगा। आइसोलेशन वार्ड में कोरोना मरीजो लो भर्ती किया जाता है। अतः यह आरटीपीसीआर जांच नहीं लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी