जेएलएनएमसीएच पहुंचे केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बोले- मेगा आक्सीजन प्लांट शीघ्र होगा शुरू

केंद्रीय मंत्री ने किया जेएलएनएमसीएच का किया औचक निरीक्षण। मेगा आक्सीजन प्लांट में उत्पादन जल्द शुरू करने के दिए निर्देश। आज अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक। पीएम केयर्स फंड से स्थापित हो रहे मेगा ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 10:22 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 10:22 AM (IST)
जेएलएनएमसीएच पहुंचे केंद्रीय राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, बोले- मेगा आक्सीजन प्लांट शीघ्र होगा शुरू
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भागलपुर अस्‍पताल पहुंचे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने इमरजेंसी सहित सभी वार्डों में जा कर मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

औचक निरीक्षण के दौरान मरीजों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने अस्पताल की व्यवस्था के बेहतरी और मरीजों को ज्यादा बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीब वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा प्रदत्त सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इसीलिए मैंने अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्था में सुधार के लिए अस्पताल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की बैठक बुलाई है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पीएम केयर्स फंड से स्थापित हो रहे मेगा ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। अभी तक आक्सीजन का उत्पादन शुरू नहीं होने की बात सामने आने पर संबंधित पदाधिकारियों को अविलंब आक्सीजन शुरू करने के निर्देश दिए। इससे पहले मंत्री श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति भागलपुर के विसर्जन शोभायात्रा में सम्मिलित होकर मां दुर्गा की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया।

आज बैठक करेंगे केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे रविवार को परिसदन में वरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में डीएम, एसएसपी, सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं, सुबह 6:30 बजे जयप्रकाश नारायण उद्यान में पौधारोपण भी करेंगे।

एक्सरे खराब तो अल्ट्रासाउंड सेंटर में नहीं आए डाक्टर

सदर अस्पताल का एक्सरे तीन दिनों से खराब है। प्रतिदिन कई मरीज बिना एक्सरे करवाएं लौट रहे हैं, या निजी सेंटर में एक्सरे करवा रहे हैं। वहीं अल्ट्रासाउंड शनिवार को बंद रहा, डाक्टर नहीं आए। नतीजतन मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ।

सदर अस्पताल में प्रतिदिन 20 से ज्यादा मरीजों का एक्सरे किया जाता है। पिछले तीन दिनों से एक्सरे मशीन खराब है। लेकिन किसी को भी ङ्क्षचता नहीं है कि मशीन को दुरुस्त किया जा सके। आए दिन मशीन की खराबी से मरीजों को वापस होना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड सेंटर में शनिवार को डाक्टर नहीं आए। कई मरीज वापस हो गए। निजी सेंटर में एक हजार से ज्यादा राशि अल्ट्रासाउंड करवाने में खर्च होती है। स्थिति तो यह है कि जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में आउटडोर मरीजों का एक्सरे एक सप्ताह बाद किया जाता है। यहां के मरीजों को सदर अस्पताल जाना पड़ता है। इसलिए भी सदर अस्पताल में एक्सरे करवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ जाती है।

chat bot
आपका साथी