अररिया में जमकर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- पाकिस्तान की खैर नहीं, हिंदुओं को मिटाने की कर रहा साजिश

जम्‍मू कश्‍मीर में हुए आतंकी हमले में पूर्व बिहार और सीमांचल के चार लोग मारे गए हैं। दो लोगों का आज शव अररिया पहुंचा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उन्‍हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्‍होंने मृतक‍ के स्‍वजनों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 01:36 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:41 PM (IST)
अररिया में जमकर बरसे गिरिराज सिंह, बोले- पाकिस्तान की खैर नहीं, हिंदुओं को मिटाने की कर रहा साजिश
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अररिया पहुंचे।

जागरण संवाददाता, अररिया। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु, उधम राज्यमंत्री मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) पटना से सड़क मार्ग से बौंसी थाना क्षेत्र के बौंसी दाह महादलित टोला व अररिया के खेरूगंज पहुंचे। मृतक राजा कुमार के दादी व खेरूगंज में योगेद्र ऋषिदेव की पत्नी को पांच-पांच लाख रुपये अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया। उन्होंने बौंसी में मृतक राजा कुमार के शव को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दुख की घड़ी है। पाकिस्तान परस्त आतंकियों ने कायरतापूर्ण तरीके से मजदूरों की हत्या की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय आने पर इसका बदला लिया जाएगा। कहा कि आतंकवादी हमले में मारे गए मजदूरों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

पाकिस्तान की यह हरकत बुजदिल, कायरता पूर्ण है। यह आतंकवादी घटना पाकिस्तान परस्त है। कहा कि भारत सरकार ने मजदूरों के शव को हवाई जहाज से पटना लाने की व्यवस्था कराई। इसके बाद बिहार सरकार ने पटना से गांव तक शव को पहुंचाया है। सांसद प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के कहने पर केंद्रीय मंत्री अंतिम संस्कार कराने पहुंचे हैं। दाह टोला के बाद केंद्रीय मिर्जापुर नंदनपुर गांव पहुंचे और घायल चुन चुन ऋषिदेव के स्वजनों से मिले और उसके बाद अररिया प्रखंड के बनगांवा पंचायत के खैरूगंज गांव पहुंचकर मृतक जोगेंद्र ऋषिदेव के पार्थिक शरीर को श्रद्धांजलि दी और दुख का इजहार किया।  उनका चार पहिया वाहन मृतक राजा के घर तक ना पहुंच सका तो वे एक बाइक पर सवार हुए। राजा के घर पहुंचे।

कश्मीर में अमन चैन नहीं टूटने देंगे

गिरीराज सिंह ने अररिया परिसदन में मीडिया से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवादवाहक के रूप में आतंकवादी हमले में मारे गए मजदूरों के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं। कश्मीर में जो घटना घटित हुई वह कायरता पूर्ण घटना थी। पकिस्तान द्वारा सचिश रची गई आंतकवादी घटना थी। यह निर्दोष मजदूरी काम करने कश्मीर गए थे। इनकी कायरतापूर्ण तरीके से हत्या की गई है। जम्मू-कश्मीर के अमन चैन को कभी टूटने नहीं देंगे। इसके लिए जो कुछ करना होगा करेंगे। पकिस्तान और आतंकवादियों को यह कतई बर्दाश्त नहीं है कि कश्मीर में शांति बहाल हो, अमन हो, चैन हो, शांति हो। लेकिन हमें दुख इस बात की है कि टुकड़े टुकड़े गैंग वाले व कांग्रेसियों के जुबान पर चुप्पी है। उन्हें यह सोचना चाहिए जब अररिया व भारत ही नहीं बचेगा तो आप राजनीति कहां करेंगे। इस घटना पर किन्हीं का जुबान नहीं खुल रही है। जिसप्रकार से निर्दोष मजदूरों की हत्या की गई है। वे सभी चुप्पी साधे हैं। कहा कि बिहार के दुसरे राज्यों में या कश्मीर काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा जिस तरह यूपी के लखीमपुर में घटना हुई वह भी दुखी करने वाली है। लेकिन उस घटना पर कई पार्टी वाले ने पालिटिकल टूरिज्म बना लिया। राजस्थान में महादलित की हत्या हुई चुप रहे। बंग्लादेश में मंदिर को तोड़ा गया। सैकड़ों हिन्दुओं के घरों को जला दिया गया। इनकी चुप्पी नहीं खत्म हुई। कश्मीर में जिस तरह हिन्दुओं को मिटाने की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी राजस्थान व बंग्लादेश में भी हिन्दुओं को मिटाने पर लगे हैं। लेकिन केन्द्र की पीएम मोदी की सरकार हरगिज ऐसा नहीं होने देगी। हर हाल में कश्मीर में भी अमन चैन के साथ विकास की बयार बहेगी।

सरकार मृतक के परिवार के साथ है

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को मृतक परिवार के साथ संवेदना है। आदमी जाने की भरपाई नहीं हो सकती है। लेकिन सरकार ओर से मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये सांत्वना के रूप में दी है। भविष्य में हमसब परिवार के साथ हैं। पीएम मोदी की तरफ से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे हैं।

रिमझिम बारिश के बीच मंत्री व सांसद पहुंचे थे गांव 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव, जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत, गौतम साह, चंद्रशेखर सिंह बब्बन सहित दर्जनों कार्यकर्ता रिमझिम बारिश में बौंसी दाह टोला पहुंचे थे। मुख्य मार्ग दस नंबर सड़क से पांच सौ मीटर की दूरी पर दाह महादिलित टोला है, जहां मंत्री की चार चक्का नहीं जा सकी। मुख्य मार्ग से बाइक से मंत्री मृतक राजा कुमार के घर पहुंचे थे। रास्ते में कीचड़ व पानी का भी सामना मंत्री जी को करना पड़ा। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता विक्रम मंडल, अशोक मंडल, निलू कुमार, मुखिया सेखा देसी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

गिरिराज स‍िंंह का  स्वागत

भारत सरकार के मंत्री गिरिराज स‍िंंह का विधायक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसदन अररिया में स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं का माला स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे गमगीण माहौल में यहां पहुंचे हैं। इस मौके पर सिकटी के विधायक विजय कुमार मंडल, फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत, चंद्रशेखर स‍िंंह बब्बन, गौतम साह, सुष्मिता ठाकुर, बालकृष्ण झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार स‍िंंह  ने भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का परिचय कराया। मौके पर विधान परिषद सदस्य राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी