नई जिम्मेदारी मिलने पहली बार केंद्रीय मंत्री चौबे जी पहुंचे भागलपुर, सीधे गए बाढ़ पीड़ितों के बीच, रहेंगे तीन दिन

केंद्रीय मंत्रालय में परिवर्तन के बाद पहली बार नए दायित्व को लेकर अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर पहुंचे। वे यहां 19 अगस्त तक रहेंगे। आने के साथ वे सबसे पहले बाढ़ पीड़ितों के बीच गए। वे कई योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 12:47 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 12:47 PM (IST)
नई जिम्मेदारी मिलने पहली बार केंद्रीय मंत्री चौबे जी पहुंचे भागलपुर, सीधे गए बाढ़ पीड़ितों के बीच, रहेंगे तीन दिन
नवगछिया इलाके में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे अश्विनी कुमार चौबे।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर पहुंचे। उन्होंने नवगछिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने राहत शिविर एवं कटाव स्थल का जायजा लिया। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल शामिल रहेंगे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को भी बाढ़ राहत के लिए कई निर्देश दिए।

बता दें कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे पहली बार छह दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को रात नौ बजे के बाद चौबे पटना से भागलपुर के लिए रवाना हुए। भागलपुर पहुंचकर सर्किट हाउस में उन्होंने विश्राम किया। बुधवार को दोपहर में वे नवगछिया पहुंचे। उन्होंने कई जगह बाढ़ पीड़ितों का जायजा लिया। उनसे बातचीत की। कटाव स्थल भी गए। साथ में कई अधिकारी और भाजपा नेता थे। कहा कि-बाढ़ पीड़तों को कोई समस्या नहीं होगी। राहत के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रशासनिक स्तर पर राहत मुहैया कराई जाएगी। शिविर में लगातार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान दी जाएगी।

इसके बाद चौबे निर्माणाधीन एसएसबी में अधिकारियों के साथ निर्माण की समीक्षा करेंगे। उक्त बैठक में प्राचार्य, चिकित्सा अधीक्षक, सीपीडब्ल्यूडी व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। गुरुवार को एनटीपीसी, कहलगांव में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फ्लाइएश के प्रबंधन, लोक कल्याण की योजनाएं और पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर बैठक करेंगे और एनटीपीसी का भ्रमण करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निदेशक एनटीपीसी उनके साथ रहेंगे। इसके उपरांत वे पीरपैंती, भागलपुर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

वे यहां शहीदों के सम्मान में वंदे मातरम मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कहलगांव, नवगछिया आदि जिलों में बाढ़ का जायजा लेंगे। इस दौरान भाजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय समेत अनेक कार्यकर्ता साथ रहेंगे। कई कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे।

chat bot
आपका साथी