केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भागलपुर के किसानों से की बात, बोले- देश की सहकारिता समिति को करें कंप्यूटरीकृत

केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के किसानों से आनलाइन बात की। उन्‍होंने कोआपरेटिव समितियों के सदस्यों को भी संबोधित किया। ईफको ने इस कार्यक्रम को आयोजित किया है। भागलपुर में 44 जगहों पर एलइडी और प्रोजेक्टर लगाए गए थे।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:01 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:01 PM (IST)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भागलपुर के किसानों से की बात, बोले- देश की सहकारिता समिति को करें कंप्यूटरीकृत
भागलपुर जिले में में सात हजार से अधिक किसानों ने इसमें भाग लिया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को नेशनल कोआपरेटिव कांफ्रेंस के दौरान देश की कोआपरेटिव समितियों के सदस्यों और किसानों को संबोधित किया। गृह मंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण के लिए ईफको की ओर से जिला में 44 जगहों पर एलइडी और प्रोजेक्टर लगाए गए थे। जिले में सात हजार से अधिक किसानों ने इसमें भाग लिया।

गृह मंत्री ने कहा कि देश की सहकारिता समिति को कंप्यूटरीकृत कराया जाना आवश्यक है। सभी कोआपरेटिव सोसाइटी को कंप्यूटर और नफेड से जोड़ें। वहीं, ईफको द्वारा नैनो टेक्नोलाजी पर आधारित तैयार नैनो यूरिया की तारीफ करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने नैनो यूरिया अहम योगदान निभाएगा। जिला कृषि पदाधिकारी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ईफको के क्षेत्र अधिकारी संदीप कुमार की सराहना की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा और समर्पण भाव से मनाने का काम किया

नवगछिया भारतीय जनता पार्टी नवगछिया द्वारा सभी बूथ अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा और समर्पण भाव से मनाने का काम किया है। इसी परिपे्रक्ष्य में लालगंज वैशाली के विधायक संजय कुमार ङ्क्षसह बूथ नंबर 168 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर परिचर्चा में शामिल हुए। उनके जीवनी पर विस्तार से चर्चा की। चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री जी के जीवनी के आधार पर चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. भोला कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंटी यादव, सत्य प्रकाश झा, प्रखंड अध्यक्ष पंकज शर्मा, राजेश झा, रंजीत झा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजेश पासवान, प्रवक्ता रवीश भारती, महामंत्री चंदन भगत, बूथ अध्यक्ष अनिल जायसवाल मौजूद थे। भागलपुर जिले में भी कई जगहों पर यह कार्यक्रम हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय के व्‍यक्तित्‍व और कृतित्‍व पर चर्चा की गई।

chat bot
आपका साथी