अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता बिहार: पहले ही दिन भागलपुर का बेहतरीन प्रदर्शन, चार गोल्ड समेत जीते 14 मेडल

बिहार राज्‍य कुश्ती प्रतियोगिता में पहले ही दिन भागलपुर को 14 मेडल। देर रात जारी किया गया कुश्ती का परिणाम। प्रतियोगिता देखने के लिए जुटी रही लोगों की भीड़। जानिए किनको-किनको मिला है मेडल। भागलपुर के खिलाडि़यों ने खुशी जताई है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 10:52 PM (IST)
अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता बिहार: पहले ही दिन भागलपुर का बेहतरीन प्रदर्शन, चार गोल्ड समेत जीते 14 मेडल
किलकारी भवन में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में दांव लगाते पहलवान।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन भागलपुर ने कुल 14 मेडलों पर अपना कब्जा जमाया। इनमें चार गोल्ड, छह सिल्वर और चार ब्रांज मेडल हैं। देर रात कुश्ती का परिणाम जारी किया गया। प्रतियोगिता देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी थी। 

35 किलो में पूनम कुमारी (सहरसा) गोल्ड, रूबी कुमारी सिल्वर और रितिका कुमारी ब्रांज (दोनों भागलपुर किलकारी) 36 किलो में कुमारी अनुप्रिया (भागलपुर) गोल्ड, खुशबू कुमारी (सहरसा) सिल्वर और मौसम कुमारी ब्रांज 39 किलो में चांदनी कुमारी (किलकारी) गोल्ड, रूमा कुमारी (सहरसा) सिल्वर और मीनाक्षी कुमारी (किलकारी), ब्रांज 42 किलो में माही कुमारी (पटना) गोल्ड, श्रुति कुमारी (भागलपुर) सिल्वर और लाडली कुमारी ब्रांज 46 किलो में नीलम कुमारी (भागलपुर) गोल्ड, सावन कुमारी (किलकारी) सिल्वर और दीप शिखा कुमारी (औरंगाबाद) को ब्रांज 50 किलो में निर्जला कुमारी (बेगुसराय) गोल्ड, संगम कुमारी (सहरसा) सिल्वर और कोमल कुमारी ब्रांज 54 किलो में काजल कुमारी (औरंगाबाद) गोल्ड, अनुप्रिया (भागलपुर) सिल्वर और अदिति कुमारी (लखीसराय) को ब्रांज 58 किलो में जुगनू भारद्वाज (भागलपुर) को गोल्ड, मनीता कुमारी (सहरसा ) सिल्वर और कोमल कुमारी (सहरसा) ब्रांज 66 किलो में सलोनी कुमारी (औरंगाबाद) को गोल्ड, रितु कुमारी (पटना) सिल्वर और रिचा कुमारी (वेस्ट चंपारण) ब्रांज

ग्रीको रोमन फाइनल

38 किलो में कृष्ण कुमार (कटिहार) को गोल्ड, गौरव कुमार (बेगुसराय) सिल्वर और शुभम कुमार ब्रांज 41 किलो में सत्यम भारती (पूर्णिया) गोल्ड, शुभम कुमार सिल्वर और कृष्ण कुमार ब्रांज 44 किलो में मोहित शर्मा (कैमूर, एकलव्य) गोल्ड, आयुष कुमार (भागलपुर) सिल्वर और सौरभ कुमार ब्रांज 48 किलो में मनीष कुमार (कटिहार) गोल्ड, अजीत कुमार (लखीसराय) सिल्व और प्रदीप कुमार (गोपालगंज) ब्रांज 52 किलो में इंद्रजीत कुमार (पटना) गोल्ड, अंगद यादव (भोजपुर) सिल्वर और गौरव कुमार झा (मुंगेर) को ब्रांज गौतम कुमार (पटना) को गोल्ड, ब्रजेश कुमार (कैमूर) सिल्वर और राम प्रवेश कुमार (गोपालगंज) ब्रांज, 62 किलो में उत्पल पराशर (बक्सर) को गोल्ड, अमन कुमार (भागलपुर) को सिल्वर और शिवम कुमार (पटना) को ब्रांज 68 किलो में आकाश कुमार (कैमूर एकलव्य) को गोल्ड, कुमुद कुमार (लखीसराय) को सिल्वर और अनुराग कुमार (किलकारी) को ब्रांज 75 किलो में दिव्यांशु कुमार (कैमूर) को गोल्ड, मयंक कुमार (कैमूर, एकलव्य) को सिल्वर और रोहित कुमार (सिवान) को ब्रांज 85 किलो में ऋषभ सावन (लखीसराय) को गोल्ड, अजीत कुमार (भागलपुर) को सिल्वर और सुधांशू कुमार (भागलपुर) को ब्रांज

उद्घाटन के मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार स‍िंंह, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार कार्यालय सचिव विजय कुमार, विवेक भारद्वाज, ब्रजेश कुमार उपस्थित थे। किलकारी की प्रमंडलीय कार्यक्रम समन्वयक अभिलाषा कुमारी एवं गीता कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी को बच्चों की प्रदर्शनी से अवगत कराया। इसके साथ आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी