सहरसा पहुंचीं झांसी की 'रानी लक्ष्‍मीबाई', दीपावली में होंगी शामिल, आटोग्राफ लेने आए लोग

उल्‍का गुप्‍ता झांसी की रानी लक्ष्‍मीबाई का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सहरसा पहुंची। वे यहां दीपावली में भाग लेंगी। 12 वर्ष की उम्र से अभिनय ही कर रही है। झांसी की रानी में उन्‍होंने मनु का किरदार निभाया है। कई फिल्मों में काम कर रहीं हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:03 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:32 AM (IST)
सहरसा पहुंचीं झांसी की 'रानी लक्ष्‍मीबाई', दीपावली में होंगी शामिल, आटोग्राफ लेने आए लोग
सहरसा पहुंची उल्‍का गुप्‍ता, झांसी की रानी का निभाया था किरदार।

सहरसा [राजन कुमार]। टीवी धारावाहिक झांसी की रानी से घर-घर में पहचानी जाने वाली उल्का गुप्ता पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने सहरसा आयी है। शहर के चांदनी चौक स्टेशन रोड की रहने वाली उल्का गुप्ता झांसी की रानी लक्ष्मीबाई में मनु का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो हिंदी सिनेमा सिंबा में भी काम कर चुकी हैं। 12 अप्रैल, 1997 को जन्मी उल्का गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा मुंबई में ही हुई।

सहरसा में मनाएगी दीपावली

उल्का के पिता गगन गुप्ता वर्ष 1980 में अपने घर सहरसा से भागकर मुंबई फिल्मों में काम करने के लिए गए थे। इसके बाद वे मुंबई के ही होकर रह गए। मुंबई में फिल्मों में काम करने के लिए इनके पिता को संघर्ष के कठिन दौर से गुजरना पड़ा। मीठी बाई कालेज मुंबई से ग्रेजुशन कर चुकी उल्का को वर्ष 2009 में ही पहला ब्रेक झांसी की रानी सीरियल में मिला। चार वर्ष बाद सहरसा पहुंची उल्का गुप्ता इस बार दीपावली घर पर ही मनाने की तैयारी में है। जिस कारण उनके अन्य संबंधी रिश्तेदार सहित शुभच‍िंतक उनके घर पहुंच कर बधाई दे रहे हैं। 2017 में उल्का सहरसा छठ पर्व में हिस्सा लेने पहुंची थी।

संयुक्त परिवार है प्यार की जननी

सिने अभिनेत्री उल्का कहती है कि घर में सगे संबंधियों से रिश्ते निभाने में दिल को सुकून मिलता है। संयुक्त परिवार ही प्यार की जननी है। रिश्तों की मिठास व अपनापन दिल को भाता है। घर की दुनिया से बिल्कुल अलग ही फिल्मों की दुनिया है।

वर्ष 2010 में मिला फिकी अवार्ड

उल्का गुप्ता को वर्ष 2010 में ही फिकी अवार्ड मिला। 13 वर्ष की उम्र में ही उल्का को बेस्ट अभिनय के लिए यह एवार्ड दिया गया।

सीरियल के मिलने लगे आफर

टीवी सीरियल रेशम डंक, सात फेरे, खेलती है जिंदगी आंख मिचौली, शक्तिपीठ की भैरव आदि में बतौर मुख्य लीड रोल में उल्का काम कर चुकी है।

2018 में मिला स‍िंंबा  में काम

उल्का कहती हैं कि प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी हिंदी फिल्म के लिए रणवीर स‍िंह व सारा अली खां के साथ काम करने के लिए दक्ष अभिनेत्री की खोज हो रहे थे। सौभाग्य से मैं सेलेक्ट हो गई और वर्ष 2018 में हिंदी फिल्म सि‍ंबा में काम करने का अवसर मिला। इससे पहले बांग्ला फिल्म श्रेष्ठो बंगाली में बतौर अभिनेत्री काम कर चुकी है। तेलगु फिल्म आंध्रापुरी, रूद्रमां देवी में भी अभिनेत्री के रूप में थी। हाल ही में वेब सीरिज मार्डन लव स्टोरी में उसने काम किया है।

chat bot
आपका साथी