भागलपुर में दो पक्षों जमकर हुई मारपीट, कई लोग हुए जख्‍मी

भागलपुर के मुंदीचक में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में कई लोग जख्मी हो गए हैं। मेले में घुमने के दौरान यह घटना घटी। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:31 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:31 PM (IST)
भागलपुर में दो पक्षों जमकर हुई मारपीट, कई लोग हुए जख्‍मी
भागलपुर में दो पक्षों में मारपीट हुई है।

भागलपुर, जेएनएन। मुंदीचक में रविवार की देर रात को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लात घुसे चले। मारपीट की इस घटना में मालगोदाम रेलवे कॉलोनी के मॉन्टी पासवान सहित चार पांच लड़के जख्मी हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मुंदीचक के एक लड़के के बाइक से मेले में घूमने आए युवक को धक्का लग गया। इसपर लड़कों के दो पक्षों में विवाद होने लगा। इस दौरान पक्ष के लड़कों ने दूसरे पक्ष के लड़के की पिटाई कर दी। इस बीच जिस लड़के की पिटाई की गई उसके 10 से 15 साथी भी पहुंच गये और मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

दोनों पक्ष के लोग एक दुसरे को खदेड़ रहे थे। 30 से 35 मिनेट तक इसी तरह चलता रहा। बाद में मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप करने पर मामला शांत हुआ। सभी लड़कों को लोगों ने चेतावनी देकर भगा दिया। मारपीट में मुंदीचक के अलावा मिरजान, बरहपुरा, भीखनपुर और डिक्शन रोड रेलवे कॉलोनी के लड़के शामिल थे। घटना की अबतक किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

chat bot
आपका साथी