पूर्णिया में वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे

पूर्णिया में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्‍य गंभीर रूप से झुलस गए। स्‍थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 08:42 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 08:42 PM (IST)
पूर्णिया में वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर की मौत, दो गंभीर रूप से झुलसे
पूर्णिया में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।

संस,केनगर (पूर्णिया)। केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत के वार्ड-1 स्थित बनिया पट्टी गांव में बज्रपात से दो किशोर की मौत हो गई तथा दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत किशोर बनियापट्टी नर्सरी टोला के छोटेलाल यादव का पुत्र अभिमन्यु कुमार (15) तथा शोकिल यादव का पुत्र मनखुश कुमार (14) था।

घायल किशोर मनोज यादव का पुत्र अमीत कुमार एवं शुभम कुमार है। बताया जाता है कि चारो किशोर नर्सरी टोला के पास बहियार में काम कर रहा था तभी बज्रपात हुई जिसमें दो किशोर की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनो घायल को इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया तथा घटना की सूचना केनगर पुलिस को दी गई। सूचना पर केनगर थाना पुलिस ने मृत किशोर के घर पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में पूर्णिया भेज दिया। अंचलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया घटना की सूचना मिली है सरकारी नियमानुसार मृतक किशोर के निकटतम परिजनों को आपदा कोष 4-4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी