Two children died in Jamui : सिकंदरा और गिद्धौर में हुआ हादसा, नदी में डूबने से दोनों की हुई मौत

जमुई में डूबने से दो बच्‍चे की मौत हो गई। सिकंदरा के महादेव सिमरिया और गिद्धौर के नेगड़ीमोह चरघरा गांव की दोनों घटनाएं हैं। हादसे के बाद लोगों ने इसकी सूचना स्‍थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 05:32 PM (IST)
Two children died in Jamui : सिकंदरा और गिद्धौर में हुआ हादसा, नदी में डूबने से दोनों की हुई मौत
जमुई में डूबने से दो बच्‍चे की मौत हो गई।

 संवाद सूत्र, सिकंदरा/गिद्धौैर(जमुई)। जिले के दो अलग-अलग जगहों पर आहर में डूबने से दो बालक की मौत हो गई। पहली घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के महादेव सिमरिया गांव की है। यहां आहर में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया जाता है कि बलदेव मांझी का 12 वर्षीय पुत्र विनोद मांझी गांव से पश्चिम आहर में स्नान कर रहा था। इसी क्रम में गहरे पानी में जाने से डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक बालक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान बने थे। स्वजनों के मुताबिक आहर में कूदकर नहाने के क्रम में किसी पत्थर से चोट लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक बालक अपने पिता का एक मात्र संतान था।

बचपन में उसके सिर से मां का साया हट गया था। किसी तरह पिता द्वारा उसका-लालन पालन किया जा रहा था। बेटे की मौत से बदहवास बलदेव शव से लिपटकर बार-बार एक ही बातों की रट लगा रहा था कि भगवान ने ये मेरे साथ कैसा न्याय किया कि मेरी पत्नी के साथ अब एक मात्र बुढ़ापे का सहारा को भी छीन लिया। पिता के कारुणिक क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो उठा।

मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी व आस-पड़ोस के ग्रामीणों की भी आंखें भर आई।दूसरी घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र के गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत नेगड़ीमोह चरघरा गांव की है। गांव स्थित तुलुस बोनमा आहर में एक 14 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि नेगड़ीमोह चरघरा गांव निवासी महेश बास्के का पुत्र मंटू बास्के की मौत आहर में डूबने से हो गई। स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मंटू बीते मंगलवार की देर संध्या अपने घर से शौच की बात कहकर निकला था।

जो पूरी रात घर नहीं लौटा। स्वजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी मंटू का कुछ अता-पता नहीं चला सका था। बुधवार की अहले सुबह घर से सटे तुलुस बोनमा अहार में पानी में तैरते अवस्था में उक्त बालक का शव मिलने से स्वजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तत्क्षण मृतक के शव को आहर से निकाला गया व इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार, एएसआइ नित्यानंद ङ्क्षसह व विनोद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी