बहन की शादी के मंडप के लिए बांस लाने गए दो भाई की करंट लगने से मौत, मधेपुरा के चौसा में हुआ हादसा

मधेपुरा में बहन की शादी के मंडप के लिए बांस काटने गए दो युवक की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों युवक मौसेरे भाई थे। हादसा चौसा में हुआ। इस घटना के बाद घर में मातम छा गया। स्‍वजनों का रो रोकर बुराहाल है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 04:28 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 04:28 PM (IST)
बहन की शादी के मंडप के लिए बांस लाने गए दो भाई की करंट लगने से मौत, मधेपुरा के चौसा में हुआ हादसा
मधेपुरा में बहन की शादी के मंडप के लिए बांस काटने गए दो युवक की करंट से मौत हो गई।

संवाद सूत्र, चौसा (मधेपुरा)। प्रखंड के अरजपुर पूर्वी पंचायत के यमुनिया टोला में 11 हजार वाेल्ट तार की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई। बताया गया कि यमुनिया टोला निवासी नृपेंद्र मंडल के 21 वर्षीय पुत्र प्रभाकर कुमार व बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी अर्जुन टोला निवासी डोमी मंडल के 20 वर्षीय पुत्र लोहा सिंह की मौत करंट लगने से हुई है। दोनों युवक खेत में बहन की शादी के लिए मंडप तैयार करने के लिए बांस काटने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बस काट कर खींचा जा रहा था।

इसी दौरान लोहा सिंह 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए प्रभाकर गया। वह भी बिजली के तार की चपेट में आ गया। बिजली के तार के चपेट में आते ही दोनों युवक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में इनकी जानकारी बिजली विभाग को देखकर आपूर्ति को बंद कराया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ रणवीर कुमार पुलिस बल साथ पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि 24 जून को मृतक प्रभाकर की बहन की शादी होनी थी। प्रभाकर के बहन की शादी आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान बसनबारा में तय हुई थी।

दोनों मृतक रिश्ते में मौसेरे भाई हैं। घटना के बाद पूर्व मुखिया मनोज प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल, पूर्व पंसस प्रफुल्ल मण्डल, विनोद पाटिल आदि ने शोक व्यक्त किया है। थानाध्यक्ष रविश रंजन ने बताया की शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

24 जून को बहन की होनी थी शादी

दो दिन बाद घर से बहन की डोली निकलनी थी। तैयारी हो रही थी। हर ओर चहल-पहल थी। प्रभाकर अपने मौसेरे भाई के साथ मंडप सजाने के लिए बांस लाने खेत पर गया था। उसे क्या पता था कि कुछ ही देर में हादसा होने वाला है। शादी की खुशी मातम में बदल गया। बांस काटकर लाने के दौरान 11 हजार तार के चपेट में आने से कंरट लग गया। इससे मौके पर ही प्रभाकर कुमार व लोहा सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि 24 जून को मृतक प्रभाकर की बहन की शादी होनी थी। प्रभाकर के बहन की शादी आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान बसनबारा में तय हुई थी। मौत के बाद स्वजन सहित पूरा गांव गम के माहौल में डूब गया है। \Bएक वर्ष पूर्व हुई थी दोनों युवक की शादी\Bमृतक के भाई लाल बहादुर कुमार ने बताया कि दोनों की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। प्रभाकर की शादी उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाराटेनी में हुआ था। वह दो बहन और तीन भाई में दूसरे स्थान पर था। वहीं मृतक लोहासिंह की शादी भी एक वर्ष पूर्व पूर्णिया जिला के भवानीपुर थानाक्षेत्र के बलिया में हुई थी। वह तीन भाई बहन मे सबसे बड़े थे। उसके कंधे पर की परिवार की जिम्मेवारी थी। \Bजिस बांस से बनना था मंडप बनाई गई अर्थी \Bमृतक प्रभाकर और लोहा सिंह जिस बांस को काट कर बहन के शादी का मंडप बनाना चाहता था। उसी बांस से दोनों का अर्थी बनाया गया। घटना ने सबको गमगीन कर दिया है। स्वजनों का चित्कार सुनकर आसपास लोगों की भी आंखें नम हो गई थी। लोगों ने बताया की शादी की तैयारी बड़े जोरशोर से चल रहा था। स्वजनों में खुशी का माहौल था। मेहमानों का आना भी धीरे-धीरे शुरू हो गया है। लेकिन किसी को यह पता नहीं था कि यह खुशी ईश्वर को मंजूर नहीं है।

chat bot
आपका साथी