भागलपुर में भाजपा नेत्री के घर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरफ्तार, 40 दिनों तक पुलिस करती रही तलाश!

भागलपुर के जोगसर थाना क्षेत्र में भाजपा नेत्री विम्मी शर्मा के घर से मोबाइल चोरी करने वाले दो युवकों की गिरफ्तारी की गई है। 40 दिन बाद इन दोनों की गिरफ्तारी हुई है। मानें फोन चोरी 10 अक्टूबर को हुआ था।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:00 AM (IST)
भागलपुर में भाजपा नेत्री के घर से मोबाइल चोरी करने वाले गिरफ्तार, 40 दिनों तक पुलिस करती रही तलाश!
दस अक्टूबर को हुई थी चोरी, अब गिरफ्तारी।

जागरण संवाददाता, भागलपुर : जोगसर थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला निवासी भाजपा नेत्री विम्मी शर्मा के घर से मोबाइल चोरी करने के आरोपित साजन कुमार यादव और राहुल कुमार यादव को जोगसर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ऊपर टोला जोगसर के रहने वाले हैं। भाजपा नेत्री ने घर से मोबाइल चोरी करने के आरोप में आठ अक्टूबर 2021 को जोगसर थाने में केस दर्ज कराया था। दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके पूर्व भी इलाके में चोरी की कई घटनाओं में दोनों आरोपितों की भूमिका संबंधी पड़ताल पुलिस टीम कर रही है। पूर्व के सीसी कैमरे के फुटेज से दोनों का मिलान कराने के बाद जोगसर पुलिस बरारी, तिलकामांझी, कोतवाली, तातारपुर पुलिस से भी संपर्क कर उनकी पहचान की जानकारी ले रही है।

सन्हौली के जख्मी युवक की मौत

संवाद सूत्र,नारायणपुर: शनिवार की रात्रि खगडिय़ा और नारायणपुर की सीमा एनएच 31 पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार खगडिय़ा जिला अंतर्गत चित्रगुप्त थाना क्षेत्र के सन्हौली निवासी शिक्षक सीताराम झा का तीस वर्षीय पुत्र आदित्य उर्फ सावन जख्मी हो गया था । जख्मी अवस्था में भवानीपुर पुलिस ने पीएचसी नारायणपुर से शनिवार को प्राथमिक उपचार करवाकर भागलपुर भेजा था जहां उसकी मौत हो गई।

वार्ड सचिव संघ की बैठक

नारायणपुर प्रखंड के श्री राम जानकी मंदिर मधुरापुर ठाकुरबारी में वार्ड सचिव संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार से सचिव को स्थायीकरण करने, सम्मानजनक मानदेय, राज्य कर्मी का दर्जा देने का मांग किया गया। 27 नवंबर को जिला स्तर पर आमरण अनशन किया जायेगा। बैठक में सचिव जयकांत यादव, बीवी सलीमा खातुन, गुंजन कुमारी, प्रियंका कुमारी, सुभाष, गजेंद्र शर्मा, बिहपुर सचिव संघ प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पासवान उपस्थित थे।

मतदाता पुनरीक्षण कार्य हुआ

नारायणपुर प्रखंड के क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ के द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य में मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ना, सुधार करना, हटाना संबंधित कार्य किया गया।

जिलास्तरीय प्रतियोगिता में गौरी गॉधी बनी टॉपर

नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बलाहा की दसवीं कक्षा की छात्रा गौरी गॉधी ने शराब वर्जित बिहार हर्षित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर बनी। उक्त जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य बिनोद कुमार मंडल ने बताया की संकुल स्तरीय प्रतियोगिता,प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता,अनुमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित होने पर भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न विद्यालय से शराब वर्जित बिहार हर्षित चित्रकला प्रतियोगिता में टॉपर बन विद्यालय समेत नारायणपुर प्रखंड का नाम रौशन की है।टॉपर बनने पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा,विधालय के प्रधानाचार्य शिक्षक शिक्षका समेत बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने बधाई संदेश दिया है।

chat bot
आपका साथी