विनोवा दियारा में नरसंहार के बीस वर्ष बाद भी थम नहीं रहा खूनी खेल, 12 साल पहले जाने क्यों प्रेम-प्रसंग में हुआ था नरसंहार

भागलपुर के विनोवा दियारा में बर्चस्‍व को लेकर जंग जारी है। सबसे पहले विनोवा दियारा में कशाल के बीच गंगा नदी किनारे 10 फरवरी वर्ष 2009 को प्रेम प्रसंग के मामले में समझौते के दौरान नरसंहार हुआ था।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:30 AM (IST)
विनोवा दियारा में नरसंहार के बीस वर्ष बाद भी थम नहीं रहा खूनी खेल, 12 साल पहले जाने क्यों प्रेम-प्रसंग में हुआ था नरसंहार
भागलपुर के विनोवा दियारा में बर्चस्‍व को लेकर जंग जारी है।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। विनोवा दियारा में नरसंहार के बीस वर्ष बाद भी खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस्माइलपुर के लालो मंडल को गोली मार घायल करने का मामला विनोवा नरसंहार से जुड़ा हुआ है। विनोवा दियारा में कशाल के बीच गंगा नदी किनारे 10 फरवरी वर्ष 2009 को प्रेम प्रसंग के मामले में समझौते के दौरान नरसंहार हुआ था। जिसमें आठ लोगों की गोली मार कर हत्या हुई थी।

हत्या के पश्चात शव को काट काट कर गंगा नदी में बहा दिया गया था। घटना के तीन दिन के बाद पुलिस ने शव का टुकड़ा नदी से बरामद किया था। घटना की प्राथमिकी रामभज्जो मंडल की पत्नी रेखा देवी के बयान पर इस्माइलपुर थाना के दर्ज की गई थी। जिसमें चानो मंडल सहित 17 को नामजद आरोपित बनाया गया था।

चानो मंडल की भी अपराधियों ने गोली मार कर किया हत्या

चानो मंडल की अपराधियों ने 20 जनवरी वर्ष 2019 को गोली मार कर हत्या कर दी थी। चानो मंडल विनोवा दियारा में गाड़ी पर टमाटर लोड कर रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की प्राथमिकी मृतक की पत्नी मंजू देवी के बयान पर दर्ज की गई थी। जिसमें दो नामजद सहित तीन का आरोपित बनाया गया था। हत्या में लालो मंडल के परिवार में एक का नाम आया था। उसका नाम पुलिस ने केस में भी उल्लेख किया था।

चानो मंडल के पुत्र ने पिता की मौत का बदला लेने के लिए किया जानलेवा हमला

चानो मंडल ने अपने पिता का बदला लेने के लिए लालो मंडल को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल किया था। लालो मंडल को इलाज के लिए पुलिस ने भागलपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थीति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना अस्पताल रेफर किया गया। लालो मंडल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं। जिसमें गुरूदेव मंडल सहित तीन को नामजद अरोपित बनाया गया हैं।

इस घटना के बाद दियारा में खूनी संघर्ष बढऩे की आशंका बलवती हो गई हैं। अब ना जाने किसकी बारी हैं।

चानो मंडल के घर से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया था

नवगछिया के तत्कालिन एसपी निधि रानी के समय तीन मई वर्ष 2020 को चानो मंडल के घर से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया था। जिसमें घर से एक छह इंच का देशी पिस्टल और दो 18 इंच का देशी पिस्तौल, 5 नाइन एमएम का कारतूस और 3.15 का 18 कारतूस मिला जिसे पुलिस ने जब्त किया था। पुलिस ने मौके पर से चानो मंडल की पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार किया था।

नवगछिया एसपडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही चानो मंडल के पुत्र गुरूदेव मंडल ने गोली मार कर लालो मंडल को घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं।  

chat bot
आपका साथी