Today Weather Update: मौसम रहेगा Awesome! भागलपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना

Today Weather Update शनिवार की सुबह भागलपुर और आसपास के जिलों में 27 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ होगी। जिले में क्लाउडी (बदरी छायी रहेगी) मौसम रहेगा। बारिश की संभावना है हवा का बहवा 10 किमी/घंटा अधिकतम रहेगा।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:59 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:59 AM (IST)
Today Weather Update: मौसम रहेगा Awesome! भागलपुर और आसपास के जिलों में बारिश की संभावना
Weather will be awesome- भागलपुर और आसपास के जिलों का हाल।

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर।  Today Weather Update: भागलपुर में सुबह पांच बजकर 29 मिनट पर सूर्योदय हुआ है, सूर्य शाम 5 बजकर 44 मिनट पर अस्त होगा। दिन में बादलों और सूर्य के बीच आंख मिचौली का खेल जारी रहेगा। हालांकि, बीच में बारिश की संभावना जताई जा रही है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में सूर्य देवता 12 घंटे 15 मिनट तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

भागलपुर की ह्यूमडिटी 91 प्रतिशत रहेगी। वहीं विजिबलिटी (दृश्यता) 6 किमी तक होगी। बारिश की संभावना दिन से ज्यादा रात में जताई जा रही है। बारिश से पहले हल्की उमस लोगों को परेशान कर सकती है। अनुमान के अनुसार 1.3एमएम बारिश दिन में तो 8.9 एमएम बारिश रात में होने के आसार हैं। भागलपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 48 फेयर रहेगा।

इसी तरह कटिहार की बात करें तो यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 18 (एक्सीलेंट) और मौसम 31 डिग्री सेल्सियस अधिकतम-25 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहेगा। 6.7 एमएम बारिश की संभावना रात में जताई जा रही है। दिन में आसमान साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें: बिहार के कटिहार में प्रकट हुई विषहरी! जहरीले कोबरा ने किसी को नहीं डंसा, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने की पूजा

जमुई-बांका और मुंगेर 

जमुई में 26 डिग्री सेल्सियस के साथ दिन की शुरूआत होगी, अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। भागलपुर और कटिहार की तरह यहां भी बारिश की संभावना है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा। बांका का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। सुबह से आसमान में बादल उमड़ते दिखाई देंगे। दिन के दो बजे के करीब बूंदाबांदी के आसार हैं।

मुंगेर का रुख करें तो यहां सुबह 27 डिग्री सेल्सियस तापमान है। 26 डिग्री न्यूनतम, 32 डिग्री अधिकतम तापमान जिले में रहेगा। दोपहर 12 बजे के आसपास जिले में बारिश की संभावना जताई जा रही है। यहां भी हल्की बारिश होगी जो मौसम को खुशनुमा बना देगी। मुंगेर में दिन के तीन बजे के आसपास भी बारिश की संभावना है। यहां बादल उमड़ते दिखाई देंगे।

chat bot
आपका साथी