Rain In Bhagalpur: आखिर किसका यार हंस रहा है, जो हो रही है बारिश... झमाझम बरसे मेघा, तो यूथ ने दिए रिएक्शन

Bhagalpur Weather news भागलपुर में देर शाम झमाझम बारिश हुई। मौसम ने इस तरह करवट ली कि लोग उत्साहित हो उठे। वहीं इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर यूथ ने एक गाने को लेकर लिखा कि आखिर किसका यार हंस रहा है जो बारिश हो रही है...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:09 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:09 PM (IST)
Rain In Bhagalpur: आखिर किसका यार हंस रहा है, जो हो रही है बारिश... झमाझम बरसे मेघा, तो यूथ ने दिए रिएक्शन
इंटरनेट मीडिया पर यूजर्स ने एक गाने को लेकर बदले मौसम पर दी प्रतिक्रिया...

 आनलाइन डेस्क, भागलपुर। Rain In Bhagalpur: देर शाम भागलपुर में झमाझम बारिश हुई। दो दिन से काफी उमस से लोग हताहत थे। ऐसे में हुई बारिश के बाद उन्हें इस उमस से निजात मिल गई है। वहीं, भागलपुर के यूथ बिन मौसम बरसात पर एक गाने को लेकर रिएक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। यूथ ने अपने व्हाट्स एप स्टेटस पर लगाया, 'आखिर किसका यार हंस रहा है, जो बारिश की जा रही है।' दरअसल, इसी साल एक गाना आया था, 'ऐ खुदा, बोल दे अपने बादलों को, मेरा यार हंस रहा है, बारिश की जाए।' 

भागलपुर का मौसम

अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद भागलपुर का तापमान तेजी के साथ गिरा है। लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है। गौरतलब हो कि इससे पहले गुलाब तुफान के चलते एक हफ्ते के लिए बिहारभर में मानसून बढ़ गया। अब फिर हुई बारिश ने नए संकेत दिए हैं। 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र उत्पन्न हो जाने के कारण मौसम में बदलाव आने के संकेत मिले हैं। रविवार से 20 अक्टूबर तक बारिश होगी। ये बारिश मानसून की तरह नहीं होगी। हल्की बारिश से तापमान तेजी के साथ गिरेगा। विभाग की मानें तो छिटपुट बारिश के साथ धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। बारिश के बाद और हवा तेज चलेगी। बारिश से किसानों को फायदा मिलेगा।

भागलपुर: 6 दिन का तापमान  रविवार को अधिकतम- 34 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम-25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सोमवार को अधिकतम- 28 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना। (बारिश भी हो सकती है)  इसी तरह मंगलवार को अधिकतम-28 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम-24 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है। (बारिश भी हो सकती है)  बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना। (बारिश हो सकती है।)  गुरूवार को अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस, बारिश की संभावना है। इसी तरह शुक्रवार को भी अधिकतम 30 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियत तापमान रहेगा। बारिश की संभावना है।

chat bot
आपका साथी