बला से मुक्ति पाने के लिए मां और बहन के साथ जमुई में दरगाह पहुंची महिला से तांत्रिक ने किया दुष्‍कर्म

बिहार के जमुई से अंधविश्‍वास की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बला से मु‍क्ति पाने के लिए दरगाह पहुंची महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्‍कर्म किया। महिला के साथ उसकी मां और बहन भी वहां पहुंची थीं। इस दौरान...!

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 09:04 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 09:04 PM (IST)
बला से मुक्ति पाने के लिए मां और बहन के साथ जमुई में दरगाह पहुंची महिला से तांत्रिक ने किया दुष्‍कर्म
बला से मु‍क्ति पाने के लिए दरगाह पहुंची महिला के साथ तांत्रिक ने दुष्‍कर्म किया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर।

संवाद सहयोगी, जमुई। बिहार के जमुई में अंधविश्‍वास की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अपनी मां और छोटी बहन के साथ इलाज कराने पहुंची महिला के साथ एक तांत्रिक ने दुष्‍कर्म किया। महिला मूलरूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। घटना जमुई सदर प्रखंड के उगनीचक गांव स्थित दरगाह की है।

रविवार को पीडि़त महिला अपनी मां और बहन के साथ थाने पहुंची और तांत्रिक के खिलाफ आवेदन दिया। आवेदन में पीडि़ता ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी की मांग की है। पीडि़ता के आवेदन पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार दल-बल के साथ आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपित नीरज कुमार सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया।

पीडि़ता ने बताया कि उसे काफी दिन से सिर और छाती में दर्द हो रहा था। कई डाक्टर से इलाज करवाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा था। उसके बाद किसी ने उसे उगनीचक गांव स्थित दरगाह पर जाने की सलाह दी थी। एक माह पूर्व भी पीडि़ता आई थी। तब एक दिन रहकर चली गई। फिर 15 दिनों से पीडि़ता अपनी मां और छोटी बहन के साथ दरगाह पर रह रही थी।

पीडि़ता ने बताया कि शनिवार की शाम साढ़े छह बजे तांत्रिक नीरज कुमार सिंह द्वारा कहा गया कि लंघन हो गया है जिसे काटने के लिए मेरे साथ चलना होगा। फिर दो और महिला को भी साथ लेकर चला गया। उसके बाद वह उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही दो अन्य महिलाओं के साथ भी दुष्कर्म करने की बात कही। लेकिन उक्त दोनों महिला गायब है उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसके बाद पीडि़ता ने टाउन थाना पहुंचकर शिकायत की।

दुष्कर्म का एक मामला संज्ञान में आया है। शिकायत के बाद आरोपित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। -डा. राकेश कुमार,एसडीपीओ जमुई।

chat bot
आपका साथी