TMBU PG Merit List 2021: पीजी नामांकन के लिए पहली मेधा सूची प्रकाशित, 30 जून तक होगा नामांकन

TMBU PG Merit List 2021 पीजी नामांकन के लिए पहली मेधा सूची ऑनलाइन प्रकाशित कर दी गई है। 24 जून तक फार्म में त्रुटि सुधार के लिए खोला गया पोर्टल। ज्यादा नंबर आने के बाद भी पहली मेधा सूची में नाम नहीं हुआ प्रकाशित।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:09 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:31 AM (IST)
TMBU PG Merit List 2021: पीजी नामांकन के लिए पहली मेधा सूची प्रकाशित, 30 जून तक होगा नामांकन
पीजी नामांकन के लिए पहली मेधा सूची ऑनलाइन प्रकाशित कर दी गई है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में पीजी नामांकन के लिए पहली मेधा सूची सोमवार की रात ऑनलाइन प्रकाशित कर दी गई है। वेबसाइट पर सूची को अपलोड कर दिया गया है। पहली मेधा सूची से नामांकन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है। डीएसडब्ल्यू डॉ. राम प्रवेश सिंह ने बताया कि नामांकन समिति ने इसका निर्णय लिया है। वेबसाइट पर सूची प्रकाशित होने के बाद काफी संख्या में छात्रों का नाम अंक के बाद भी सूची में नहीं आया था। ऐसे छात्रों की भीड़ लगी रही।

ऐसे करीब 602 छात्र हैं, जिनका मेधा सूची में फार्म में त्रुटि के कारण नहीं आ सका है। ऐसे छात्रों के लिए 10 प्रतिशत सीट अलग से रिजर्व रखा गया है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि ज्यादा प्रतिशत के बाद भी जिनका नाम पहली सूची में नहीं आया है। वे 24 जून तक त्रुटि सुधार कर सकेंगे। इसके लिए विवि नामांकन पोर्टल 24 जून तक खोलेगा। इस अवधि में ही त्रुटि सुधार हो सकेगा। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। दूसरी सूची में ऐसे छात्रों को शामिल किया जाएगा। ऐसे छात्रों को मेल और वाट्सएप से सूचना भेजी जा रही है।

विश्वविद्यालय पहुंची सुधा कुमारी ने बताया कि वह दिव्यांग हैं। बीसी-2 कैटेगरी से आती हैं। उन्होंने फिजिक्स विभाग के लिए आवेदन किया था। उनसे कम अंक वालों का नाम मेधा सूची में आया। लेकिन उनका नाम नहीं आया। ऐसे ही मामला सुमित कुमार का है। उन्होंने बॉटनी विभाग के लिए आवेदन किया था। उन्हें करीब 83 प्रतिशत अंक हैं, बावजूद पहली मेधा सूची में उनका नाम नहीं आया है। जबकि बॉटनी में इससे कम वाले छात्रों का नाम मेधा सूची में आया है।

इन लोगों के अलावा कई और लोग ऐसे ही मामले को लेकर पहुंचे थे। उन्हें नामांकन समिति के नाम से आवेदन देने को कहा है। उन लोगों का ऑनलाइन फार्म चेक किया जा रहा है। यदि उनके फार्म में त्रुटि होगी तो उसमें सुधार के बाद ही दूसरी सूची में उनका नाम आएगा।

chat bot
आपका साथी