Third wave of corona: आक्सीजन प्लांट निर्माण की तैयारी में लगा स्वास्थ्य विभाग, JLNMCH में ऐसी है तैयारी

JLNMCH में 300 एलपीएम का किया जा रहा निर्माण। मायागंज अस्पताल में 300 एलपीएम का किया जा रहा निर्माण। सदर अस्पताल में भी प्लांट का निर्माण शीघ्र ही पूरा होने की उम्मीद। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को आक्सीजन मिलने में काफी परेशानी हुई थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 12:58 PM (IST)
Third wave of corona: आक्सीजन प्लांट निर्माण की तैयारी में लगा स्वास्थ्य विभाग, JLNMCH में ऐसी है तैयारी
JLNMCH में 300 एलपीएम ऑक्‍सीजन का किया जा रहा निर्माण।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के मद्देनजर आक्सीजन प्लांट का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। मायागंज अस्पताल में अब केवल आक्सीजन बूस्टर लगाने की देरी है। उपकरण आने के साथ ही अस्पताल में आक्सीजन की आपूर्ति शुरु कर दी जाएगी। वहीं सदर अस्पताल में भी प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। बेसमेंट बनकर तैयार है। यहां भी एक माह के भीतर आक्सीजन का उत्पादन प्रारंभ किया जाएगा।

सनद रहे कि कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल में भर्ती मरीजों को आक्सीजन मिलने में काफी परेशानी हुई थी। मायागंज अस्पताल में इमरजेंसी से लेकर आइसोलेशन विभाग में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था करना तक दूभर हो गया था। कई मरीजों के स्वजन बाहर से आक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर अस्पताल लाते थे। कोरोना की तीसरी लहर में मरीजों को आक्सीजन के लिए परेशानी नहीं हो इसके लिए अस्पताल परिसर में भी प्लांट का निर्माण अंतिम चरण में है।

10 दिनों में मायागंज अस्पताल में हागी आक्सीजन का उत्पादन

मायागंज अस्पताल में तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। प्लांट का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सिर्फ आक्सीजन बूस्टर लगाना बाकी रह गया है। बूस्टर दो-तीन दिनों में मिलने की उम्मीद है। फिर आक्सीजन की आपूर्ति और रिफीलिंग प्रारंभ कर दी जाएगी। मायागंज अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की क्षमता एक घंटा में 18 हजार लीटर आक्सीजन उत्पादन करने की है। वहीं 24 घंटे में 60 से ज्यादा सिलिंडर में आक्सीजन रिफीलिंग कर सकता है। आक्सीजन बूस्टर की आपूर्ति होने के बाद आक्सीजन की आपूर्ति प्रारंभ कर दी जाएगी। वहीं सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट बैठाने के लिए बेसमेंट तैयार कर लिया गया है। यहां भी प्रति घंटा एक हजार लीटर आक्सीजन का उत्पादन किया जाएगा।

जिले में महिला मिली कोरोना संक्रमित

जिले में बुधवार को खररक की 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। दो मरीज स्वस्थ भी हुए। जिले में अभीतक 25793 लोग कोरोना सं संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 25453 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। 308 मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 31 है। रिकवरी रेट 98.68 फीसद है।

टीकाकरण नहीं हुआ

बकरीद के अवसर पर अवकाश रहने से जिले में टीकाकरण नहीं हुआ। 4500 वैक्सीन का स्टॉक बचा हुआ है। गुरुवार टीकाकरण के लिए कोवैक्सीन का 4160 डोज है। कोविशिल्ड 340 डोज है। गुरुवार को सबौर उच्च् विद्यालय, छोटी परबत्ता, नवगछिया कन्या विद्यालय, छोटी परबत्त, टीटीसी, मायागंज अस्पताल सहित 10 केंद्रों में टीकाकरण किया जाएगा।

सिविल सर्जन ने कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

नगर परिषद के यात्री शेड धर्मशाला में बनकर तैयार कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण बुधवार को सिविल सर्जन उमेश प्रसाद शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उषा कुमारी और स्वास्थ प्रबंधक चंदन कुमार को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने केयर सेंटर और रेफरल अस्पताल का जायजा लिया और कई आवश्यक निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने बताया कि डिप्टी सीएम केयर सेंटर का लोकार्पण करेंगे।

chat bot
आपका साथी