लखीसराय में एक ही रात चोरों ने की 10 भैंस की चोरी, पूरा बथान हो गया खाली, जांच में जुटी पुलिस

लखीसराय में चोरों ने एक ही रात में बथान से एक भैंस की चोरी कर ली। पूरा बथान खाली हो गया है। भैंस की कीमत आठ लाख से ज्‍यादा की बताई जा रही है। भैंस चोरी हो जाने से पशुपालक काफी परेशान हैं। उनके आर्थिक स्रोत समाप्‍त हो गया है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:57 AM (IST)
लखीसराय में एक ही रात चोरों ने की 10 भैंस की चोरी, पूरा बथान हो गया खाली, जांच में जुटी पुलिस
लखीसराय में भैंस की चोरी हो गई है।

जागरण संवाददाता, लखीसराय। जिले में चोरी की घटना में शामिल अज्ञात चोरों को पकड़ने में हांफ रही जिले की पुलिस को अब भैंस चोर ने चुनौती दी है। लखीसराय जिला अंतर्गत सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चार पशुपालक के बथान से 10 दुधारू भैंस की चोरी कर ली है। शुक्रवार की अल सुबह जब पशुपालक अपने बथान पर गए तो वहां से भैंस गायब मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पशुपालकों ने सूर्यगढ़ा थाना को दी। सूर्यगढ़ा थाना की पुलिस शुक्रवार को रामपुर गांव पहुंचकर पीड़ित पशुपालकों से भैंस चोरी घटना की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव के पास लखीसराय-मुंगेर एनएच 80 किनारे है बीएसएनएल एक्सचेंज और मोबाइल टॉवर के नजदीक कई ग्रामीण अपने घर के पास बथान पर मवेशियों को रखते हैं। गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने स्थानीय निवासी सुबोध सिंह के बथान से पांच दुधारु भैंस, फूलो सिंह के बथान से दो, टानी सिंह के बथान से दो और बासुकी सिंह के बथान से एक भैंस की चोरी कर ली। भैंस चोरी की भनक किसी को नहीं लगी। पशुपालकों की मानें तो रात 12 बजे तक भैंस बथान पर थी। इसके बाद वे सभी अपने घर सोने चले गए। सुबह में भैंस गायब मिली। इसके बाद तो उनके होश ही उड़ गए।

पहले भी हुई है भैंस की चोरी

गत वर्ष भी रामपुर गांव में अज्ञात चोरों ने पशुपालक संजय सिंह और नीरज कुमार की 10 भैंस की चोरी कर ली थी। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर सो गई। आजतक न भैंस चोर का सुराग मिला न चोरी हुई भैंस मिली। एक बार फिर उसी गांव से भैंस चोरी की घटना से पशुपालकों में दहशत व्याप्त है।

किसानों को आर्थिक नुकसान

चोरों ने पांच से छह लाख का चूना लगाया है। अभी दुधारू भैंस की कीमत 50 से 60 हजार रुपये होती है। ऐसे में चोरों ने एक साथ 10 भैंस की चोरी करके किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान दिया है। किसान पशुपालक इन्हीं भैंस के दूध की बिक्री करके अपना परिवार चलाते थे। ऐसे में उनके समक्ष समस्या खड़ी हो गई है।

सूर्यगढ़ा के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि किसानों के आवेदन पर केस दर्ज किया जाएगा। शंका के आधार पर पुलिस खोजने का प्रयास करेगी। यदि किसानों को किन्हीं पर शक हों तो वे भी गुप्त तरीके से पुलिस को जानकारी दे सकते हैं।

chat bot
आपका साथी