सील हो जाएंगे बांका के ये पैथोलॉजी लैब, 15 दिन के अंदर निबंधन कराने का अल्टीमेटम

बांका में बिना कागजात के चल रहे पैथोलॉजी लैब पर अब शिकंजा कसा जाएगा। ऐसे सभी लैब को सील कर दिया जाएगा जिनके पास जरूरी कागजात नहीं हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ये कवायद शुरू की गई है। 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 01:12 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 01:12 PM (IST)
सील हो जाएंगे बांका के ये पैथोलॉजी लैब, 15 दिन के अंदर निबंधन कराने का अल्टीमेटम
सील कर दिए जाएंगे पैथोलॉजी लैब, अगर नहीं हुआ निबंधन।

संवाद सहयोगी, बांका: स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बिना निबंधन चल रहे पैथोलॉजी लैब सेंटरों को 15 दिनों के अंदर निबंधन कराने का आदेश दिया है। बिना निबंधन संचालन पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस पर जल्द ही शिकंजा कसने की योजना बनाई है। बिना कागजात वाले लैब सील किए जाएंगे।

इस संदर्भ में सीएस डा. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि पंद्रह दिनों के अंदर सभी पैथोलॉजी लैब संचालक को कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी हो कि कुछ माह पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले भर के अल्ट्रासाउंड, पैथो लैबों व निजी क्लीनिकों की जांच की थी। इस मामले में आठ के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। अब फिर से स्वास्थ्य विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग पैथो लैब के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है।

बताया जाता है कि स्वास्थ्य विभाग के फाइलों में मात्र तीन ही पैथो लैब सेंटर निबंधित हैं। इसमें शहर में संचालित अनिता पैथो लैब, स्वरित जांच घर एवं पंजवारा शामिल है। इसके बाद जितनी भी पैथोलॉजी लैब हैं, वो किसी ना किसी वजह से निबंधन की समय सीमा गंवा चुकी है। कइयों के पटना द्वारा जारी प्रमाण पत्र की अवधि भी समाप्त हो चुकी है।

-पैथो लैब सेंटरों को 15 दिनों के अंदर निबंधन कराने का अल्टीमेटम - जिले में मात्र तीन पैथो लैब है निबंधित - जांच में बिना कागजात होने पर किया जाएगा सील

दो दर्जन से अधिक लैब संचालित

जिले में दो दर्जन से अधिक पैथो लैब सेंटरों की संख्या है। जहां पर मरीजों से मनमाना रुपये जांच के नाम पर लिया जाता है। कई ऐसे जांच भी है, जिनका दर सभी जगहों पर अलग-अलग तरीके से वसूली किया जा रहा है। इस मामले में सीएस डा. सुधीर कुमार महतो ने बताया कि सभी को अपने कागजात पंद्रह दिनों के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया है। अगर निरीक्षण के दौरान कोई पैथो लैब बिना निबंधन पाए गए तो उसपर कार्रवाई करते हुए सील तक किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी