देर रात गोलियों की तड़बड़ाहट से दहला सिल्क सिटी, दो लोगों को लगी गोली, जमीन पर कब्जा को लेकर भिड़े

भागलपुर में देर रात जमीन पर कब्‍जा को लेकर खूब गोलियां चलीं। दमाशों की गोलियों से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में लोकपाल साह के पुत्र हनी साह गोलू साह और शिक्षक गांधी साह शामिल हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 12:20 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 12:20 AM (IST)
देर रात गोलियों की तड़बड़ाहट से दहला सिल्क सिटी, दो लोगों को लगी गोली, जमीन पर कब्जा को लेकर भिड़े
गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। जागरण।

जागरण संवाददाता, भागलपुर।  बरारी थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड खंजरपुर में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे जमीन पर कब्जा जमाने पहुंचे अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चला इलाके में अफरातफरी मचा दी। बदमाशों की गोलियों से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में लोकपाल साह के पुत्र हनी साह, गोलू साह और शिक्षक गांधी साह शामिल हैं।

उन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर सिटी एएसपी पूरण कुमार झा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रण में ले लिया। हालांकि भारी पुलिस बल के पहुंचने के पूर्व ही मौके से बदमाश भागने में कामयाब रहे। घटनास्थल पर डेढ़ दर्जन गोलियों का खोखा बरामद किया गया है। सिटी एएसपी को जख्मी हनी साह ने बयान दिया है कि हमलावरों में कुख्यात कपिल यादव, मिथुन कहार, मुंदीचक का गोलू साह, अभिषेक सोनी, अनिल यादव, फंटुश आदि शामिल थे।

स्कॉर्पियो समेत अन्य चार गाडिय़ों से पहुंचे बदमाशों ने पिस्टल और रिवाल्वर निकाल ताबड़तोड़ फायङ्क्षरग करनी शुरू कर दी। बदमाशों के निशाने पर बुजुर्ग लोकपाल साह और उसके तीनों बेटे थे जो एसएम कॉलेज रोड स्थित बेशकीमती भूखंड पर कब्जा जमाना चाह रहे थे। दरअसल छोटी खंजरपुर निवासी त्रिगुण प्रसाद राय ने अपनी जमीन लोकपाल साह को एग्रीमेंट कर बेच दी थी। उक्त जमीन पर उच्च न्यायालय के निर्देश पर लोकपाल साह को कब्जा भी दिलाया गया था। लेकिन बाद में जबरन उस जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था।

जिसका विरोध लोकपाल और उनके पुत्र कर रहे थे। इससे नाराज बदमाशों ने गुरुवार को भी धमकी मिली थी। शुक्रवार की सुबह बदमाशों ने धमकी दी थी कि उस जमीन का मोह छोड़ दे वरना ङ्क्षजदगी से हाथ धोना पड़ेगा। उस धमकी के बाद शुक्रवार की रात को ही बदमाशों ने धावा बोल दिया। घटना की बाबत बरारी थाने में केस दर्ज कराया गया है।  

chat bot
आपका साथी