भागलपुर के बाजार में बढ़ी चहल-पहल, तेजी से बढ़ने लगा कारोबार, व्‍यवसायियों में दिख रहा उत्‍साह

भागलपुर के बाजार में चहल-पहले तेजी बढ़ रहा है। इससे व्‍यवसायियों में उत्‍साह दिखने लगा है। हालांकि कुछ दिन पूर्व लाकडाउन समाप्त किया गया रहता तो शादी के मौके पर खरीददारी भी होती। व्यापारी अब सामग्री भी मंगवाने लगे हैं।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 08:55 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 08:55 AM (IST)
भागलपुर के बाजार में बढ़ी चहल-पहल, तेजी से बढ़ने लगा कारोबार, व्‍यवसायियों में दिख रहा उत्‍साह
भागलपुर के बाजार में चहल-पहले तेजी बढ़ रहा है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। लाकडाउन पूरी तरह समाप्त होने पर व्यापारियों के चेहरे पर रौनक लौट आई है। उन्हें यह उम्मीद है कि अब बाजार में चहल-पहल बढ़ेगी और बिक्री में भी इजाफा होगा। दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भी दिए जा सकेंगे। हालांकि कुछ दिन पूर्व लाकडाउन समाप्त किया गया रहता तो शादी के मौके पर खरीददारी भी होती। व्यापारी अब सामग्री भी मंगवाने लगे हैं।

-बाजार हुआ अनलाक तो लौटी व्यापारियों के चेहरे की रौनक

- त्योहारी महीने में कोविड काल में हुए नुकसान की भरपाई होने की उम्मीद

- कोविड नियम का पालन करने की दी जाएगी हिदायत

ईस्टर्न बिहार चेंबर आफ कामर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक भिवानीवाला ने कहा कि लाकडाउन पूरी तरह समाप्त होने पर बाजार गर्म रहेगा। क्योंकि अब पर्व-त्योहार का समय है साथ ही मंदिर भी खुल गए हैं। इसलिए बिक्री बढ़ेगी। लाकडाउन की वजह से कई दुकानदार कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पा रहे थे, उन्हें वेतन भी मिलेगा।

उन्होंने कहा कि लगन के मौसम में जिनके घर शादी है उन्हीं के द्वारा ही खरीददारी होती थी। लेकिन पर्व-त्योहार में सभी लोग खरीददारी करते हैं। दुकानों में नोटिस भी चिपकाई जाएगी कि बिना मास्क और सैनिटाइजर के ग्राहक दुकान में प्रवेश नहीं करें। साथ ही इसके लिए दुकानदारों को भी जागरुक किया जाएगा। आशीष सर्राफ ने कहा कि जब बिक्री का सीजन था उस समय लाकडाउन लगा रहा।

लेकिन अब नूकसान की भरपाई होने की उम्मीद है। कोविड नियम का भी पालन किया जाएगा। मसाला व्यापारी विनोद जैन ने कहा कि अब अच्छी बिक्री होनी चाहिए। पहले लोग जमापूंजि खर्च कर रहे थे, इसलिए आवश्यकता मुताबिक सामान खरीद रहे थे। अब बिक्री बढ़ेगी। वहीं इस्टर्न बिहार रेडिमेड होजियारी एसोसिएशन के अध्यक्ष राम गोपाल पोद्दार ने कहा कि बाजार में सुधार नहीं हो रहा है। बाढ की वजह से भी लोग परेशान हैं। यह व्यापारियों के लिए यह मंदी का महीना है। लेकिन जल्द सुधार होने की उम्मीद है।  

chat bot
आपका साथी