बौंसी में सिविल सर्जन के घर को चोरों ने खंगाला, बक्सर में तैनात हैं डा जितेंद्र नाथ

बांका में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बौंसी स्थिति सिविल सर्जन के घर को अब चोरों ने निशाना बनाया है। डॉ जितेंद्र नाथ बक्‍सर के सिविल सर्जन हैं। वह मूलरूप से बांका के रहने वाले हैं। साथ ही...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 12:36 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 12:36 PM (IST)
बौंसी में सिविल सर्जन के घर को चोरों ने खंगाला, बक्सर में तैनात हैं डा जितेंद्र नाथ
बांका में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं।

संवाद सहयोगी, बौंसी (बांका)। बाजार स्थित पाठक टोला के पास बक्सर के सिविल सर्जन डाक्टर जितेंद्र नाथ के घर चोरों ने मंगलवार देर शाम ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर गोपाल कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ पहुंचकर इसकी जांच पड़ताल की है। केयरटेकर झपनियां गांव निवासी महेंद्र पंडित के पुत्र ब्रजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरों ने पीतल का बाल्टी, कुछ बर्तन एवं गैस का बर्नर सहित कुछ खुदरा पैसा की चोरी किया है। चोरों ने घर में रखें गोदरेज के लाकर को भी तोड़ा है।

पूजा रूम से लेकर बेडरूम तक सभी रूम को चोरों ने ताला तोड़कर गहने एवं नगद की तलाश किया है। चोरों ने आधा दर्जन ताला तोड़कर चोरी किया है। हालांकि कितना की चोरी हुई है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। गृह स्वामी डाक्टर जितेंद्र नाथ के आने के बाद पूरा मामला साफ हो पाएगा। मामले को लेकर पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।

जितेंद्र नाथ पूर्व में रेफरल अस्पताल के प्रभारी रह चुके हैं। करीब एक साल से डाक्टर साहब बौंसी आवास नहीं आए हैं। वर्तमान में बक्सर में सिविल सर्जन के पद पर तैनात हैं। चोरी के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सूना घर पाकर चोरी की गई है।मामले को लेकर इंस्पेक्टर गोपाल कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि पुलिस सभी ङ्क्षबदुओं पर जांच कर रही है।

रेलवे का चार किलोमीटर बिजली तार की चोरी

संसू,चांदन (बांका): कटोरिया के भलुआ रेलवे हाल्ट से चांदन के बीच करीब चार किलोमीटर तक रेलवे का नया लग रहा बिजली तार की चोरी कर लिया गया है। इसकी जानकारी सोमवार रात को हुई, जब देवघर से अगरतल्ला जाने वाली ट्रेन को घंटों वहां रुकना पड़ा। जसीडीह से बांका तक रेलवे के विद्युतीकरण का काम अंतिम चरण में है। लेकिन इसी बीच चोरों की नजर भी इस नये तार पर पड़ गयी है।

तार चोरी की जानकारी देते हुए चांदन स्टेशन मास्टर श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि देर शाम जब अगरतल्ला जाने वाली गाड़ी चांदन स्टेशन से खुल कर कटोरिया की ओर जा रही थी तो जंगल मे तार टूटा होने पर वह करीब दो घंटे रुकी रही। जानकारी होने पर रेलवे टीम ने वहां जाकर गाड़ी को रवाना किया। फिर इसकी जानकारी विभाग को दे दिया गया है। नया तार अभी लगाया ही जा रहा है। इसलिए इसमें बिजली का प्रवाह शुरू नहीं किया गया है।उसी का लाभ लेकर चोर इस प्रकार की चोरी को अंजाम दे रहा है।

chat bot
आपका साथी