कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़ा सोने की ठगी का आरोपित कहलगांव का युवक, सोने को चमकाने के नाम पर ले भागा था, जानिए...

सोना चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले कहलगांव के युवक को कोलकता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोलकाता में उसपर पंचा एवं कस्बा थाने में अल-अलग मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपित युवक को साथ लेकर कोलकता चली गई।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:06 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:06 PM (IST)
कोलकाता पुलिस के हत्थे चढ़ा सोने की ठगी का आरोपित कहलगांव का युवक, सोने को चमकाने के नाम पर ले भागा था, जानिए...
सोना चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले कहलगांव के युवक को कोलकता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। कोलकाता पुलिस ने बुद्धुचक थाना की पुलिस के सहयोग से एकडारा गांव से मदन कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी बाद उसे अपने साथ कोलकाता ले गई। सोना चमकाने के बहाने मदन जेवरात लेकर फरार हो जाता है। कोलकाता में उसपर पंचा एवं कस्बा थाने में अल-अलग मुकदमा दर्ज है। पंचा थाने में 14 अक्टूबर एवं कस्बा थाना में 20 अक्टूबर को केस दर्ज हुआ है। मदन कुमार यहां-वहां घूमकर सोने-चांदी के गहने को चमकाने के बहाने लेकर फरार हो जाता था।

मारपीट में तीन महिलाएं सहित पांच घायल

बुद्धुचक थाना क्षेत्र में अस्थाई पुनर्वास स्थल पर दो पक्षों में हुई मारपीट में हंसावती देवी, डोली कुमारी, भोला टोला के विनोद सहनी, राजेन्द्र सहनी एवं सोनी देवी जख्मी हो गईं। सभी का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। घायल हंसावती देवी ने दो लोगों एवं सोनी देवी ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बकरी चराने के विवाद में मारपीट, पांच घायल

एनटीपीसी थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में रघुवर दास, कविता देवी, उमा देवी, अंजनी देवी एवं सोनो देवी जख्मी हो गईं। सभी का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है।

वाहन मालिक गिरफ्तार

सनोखर थाना की पुलिस ने भागलपुर के मायागंज में छापेमारी कर शराब ढोने के मामले में वाहन मालिक मिक्कू कुमार को गिरफ्तार किया है। शराब के साथ मिक्कू के वाहन को सनोखर पुलिस ने पकड़ा था। कागजात की जांच में वाहन मिक्कू के नाम से मिला था।

मारपीट का मुकदमा दर्ज

आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में सनोखर थाना क्षेत्र के अरार गांववासी वीरेंद्र कुमार एवं उसकी पत्नी विनीता देवी जख्मी हो गईं। दोनों का उपचार अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज किया है।

180 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

कहलगांव थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से 180 बोतल देशी शराब बरामद किया। साथ ही शराब तस्कर भागलपुर के बरारी निवासी अशोक यादव को गिरफ्तार किया है। वह शराब झारखंड से लेकर भागलपुर बरारी जा रहा था। 

chat bot
आपका साथी