रात-भर पड़ोस की शादी में युवक ने किया डांस, सुबह रेलवे पटरी पर मिला शव, जानिए...

कटिहार में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक ने रात भर पड़ोस की शादी में डांस किया। बुधवार की सुबह उसका शव बारसोई- राधिकापुर रेलखंड पर बारसोई स्टेशन से सटे धचना हॉल्ट के पास मिला।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 03:50 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 03:50 PM (IST)
रात-भर पड़ोस की शादी में युवक ने किया डांस, सुबह रेलवे पटरी पर मिला शव, जानिए...
कटिहार में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

जागरण संवाददाता, कटिहार। बारसोई- राधिकापुर रेलखंड पर बारसोई स्टेशन से सटे धचना हॉल्ट के करीब बुधवार सुबह रेल ट्रैक के किनारे से एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान धचना डाक्टर टोला निवासी मु. शमीम के पुत्र मु. अजमत के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बारसोई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया हे। इस संबंध में मृतक की मां अजमेरी खातून के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मुंबई में रहकर करात था मजदूरी

जानकारी के अनुसार मु. अजमत मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। तीन-चार दिन पहले ही वह अपने घर लौटा था। मंगलवार को पड़ोस की शादी में वह भाग लेने गया था। गांव वालों ने बैंड और डीजे की धुन पर नाचते-गाते उसे देखा था। ऐसे में सुबह में युवक का शव पटरी के किनारे मिलने से गांव में दहशत का भी माहौल है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बारसोई थाना अध्यक्ष रामविलास ङ्क्षसह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है। पुलिस भी प्रथम ²ष्टया इसे हत्या का मामला मान रही है। मृतक के शरीर में चोट और जख्म के कई निशान थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। इधर घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी मातम छाया हुआ था।

हर बिंदू पर जांच कर रही पुलिस

बारसोई थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है। दरअसल, युवक मुंबई में रहकर काम-काज करता था, इस कारण यहां पर वह किन लोगों के करीबी था, इसकी भी जांच की जा रही है। साथ ही आखिरी बार उसने किससे फोन पर बात की थी, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी