पिछले साल की तरह न बिगड़े हालात, मुंगेर DM नवीन कुमार ने खुद संभाली कमान

मुंगेर में पिछले साल हुई हिंसा और अनुराग की हत्या देशभर में चर्चा में रही। इस बार पिछली बार की तरह हालात न बिगड़ें किसी प्रकार की अनहोनी न हो। इसको लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। खुद मुंगेर DM नवीन कुमार समीक्षा कर रहे हैं....

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 07:38 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 07:38 PM (IST)
पिछले साल की तरह न बिगड़े हालात, मुंगेर DM नवीन कुमार ने खुद संभाली कमान
विसर्जन शोभायात्रा को लेकर एलईडी स्क्रीन पर पल-पल की जानकारी लेते DM नवीन कुमार।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। बड़ी दुर्गा महारानी की विसर्जन शोभायात्रा में इस बार किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। उपद्रवियों एक नहीं चलेगी। 2020 में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हुई घटना से सबक लेते हुए इस बार जिलाधिकारी नवीन कुमार पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। बड़ी महारानी दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर मार्ग पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। विसर्जन यात्रा मार्ग पर मूवएबल कैमरे से नजर रखी जा रही है। शोभा यात्रा या भव्ययात्रा को लेकर स्थायी और मोवेबल कैमरे की निगरानी में रहेगी। मुंगेर DM ने पुलिस अधिकारियों को पहले ही कई दिशा निर्देश दे दिए थे।

शोभायात्रा पर तथा इनकी प्रत्येक गतिविधि पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। शोभायात्रा में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन आयोजकों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। साथ ही दस आयोजकों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। -2020 विसर्जन शोभायात्रा के दौरान चली थी गोली, अनुराग की हो गई थी मौत -विसर्जन यात्रा मार्ग पर मोवेबल कैमरे रखी जा रही नजर

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बड़ी महारानी की प्रतिमा शादीपुर से उठ चुकी है शनिवार की सुबह नगर भ्रमण करते हुए 11 बजे तक विसर्जित किया जाएगा। इस दौरान भगत सिंह चौक पर बड़ी महारानी की आरती की जाएगी। पुलिस अधीक्षक जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को को सख्त निर्देश दे रखा है इस बार विसर्जन शोभायात्रा में किसी भी उपद्रवी और मनचलों की नहीं चलेगी ऐसे लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

गौरतलब हो कि मुंगेर डीएम ने अधिकारियों को गाइडलाइन जारी करते हुए कहा था कि तीन दिन तक किसी का भी फोन स्विच आफ नहीं होना चाहिए। त्योहार में चाक चौबंद व्यवस्था, पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित रहे। इस दिशा में जोर देना है। मुंगेर डीएम खुद एलईडी स्क्रीन के सामने इन सभी पहलुओं पर भी समीक्षा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी