Coronavirus : आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 80 पार

Coronavirus भागलपुर पूर्व बिहार कोसी व सीमांचल इलाके में कोरोना संक्रमण का मामला बढ़ता जा रहा है। प्रवासियों के आने से और परेशानी बढ़ गई है। भागलपुर में मामला गहराता जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:14 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 09:14 AM (IST)
Coronavirus : आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 80 पार
Coronavirus : आठ लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची 80 पार

भागलपुर, जेएनएन। जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 80 से ज्‍यादा हो गई है। हालांकि इसमें 27 मरीज स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। प्रतिदिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़ती जा रही है। इस कारण लोग दहशत में है। प्रवा‍सियों के आने से यह संख्‍या और बढ़ गई है।

जिले में रविवार को आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र के सन्हौला प्रखंड में दो, शाहकुंड में तीन और सुल्तानगंज प्रखंड के तीन लोग शामिल हैं। सभी को मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है।

रविवार को शाहकुंड के दो क्वारंटाइन सेंटर से 3 प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शाहकुंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जयप्रकाश ङ्क्षसह ने बताया कि 24 वर्षीय युवक जो सरौनी पंचायत के रसूल्ला गांव का है उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उक्त युवक बीते 17 मई को पंजाब से आया था। उसे मध्य विद्यालय शिवशंकरपुर के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। 22 मई को इन लोगों का सैंपल जांच के लिए भागलपुर भेजा गया था। वहीं हाजीपुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक बीते 16 मई को दिल्ली से आया था। इसी तरह कमलपुर गांव का 35 वर्षीय युवक भी बीते 11 मई को विशाखापट्टनम से आया था। वहीं सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से एक 33 वर्ष का और दूसरा 27 वर्ष का है। बताया जाता है कि 19 मई मंगलवार को इनमें से एक मुंबई और दूसरा बेंगलुरू से भागलपुर आया था। वहां से बस द्वारा शहर के एके गोपालन कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया था। संदिग्ध लक्षण मिलने पर जिन 19 प्रवासियों को सैंपल के लिए भागलपुर भेजा गया था, उन्हीं में से रविवार को उन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीसरा पॉजिटिव प्रखंड के अकबरनगर थाना क्षेत्र के किशनपुर पंचायत का है।

उधर, सन्हौला प्रखंड के रब्बीडीह गांव के दो प्रवासियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया है। यह दोनों प्रवासी सुल्तानगंज के एक कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। ये दोनों मुंबई और गुजरात से आए थे। ट्रक से भागलपुर उतरे थे और ऑटो से सन्हौला आए थे। वहां जांच के बाद मसुदनपुर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। रास्ते में ही सुल्तानगंज वाले के संपर्क में आये थे। सुल्तानगंज वाले युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों के सैंपल के लिए 22 मई को कहलगांव लाया गया था। यहां सैंपल लेने के बाद दोनों को यहीं क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।

chat bot
आपका साथी