दो बच्चों की मां ने रचाई तीसरी शादी, थाने में दूसरे पति की मिन्नत पर कर दी चप्पल से पिटाई, बोली- प्रेमी के घर ही जाऊंगी

दो बच्चों की मां ने साफ कह दिया कि उसे जिससे प्यार हुआ है उसी के घर जाएगी। पति की लाख मिन्नत करने पर वो नहीं मानी। ऊपर से गुस्से में आकर उसने चप्पलों से पति की पिटाई कर दी। ये हाई वोल्टेज ड्रामा चर्चा का विषय बना रहा।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM (IST)
दो बच्चों की मां ने रचाई तीसरी शादी, थाने में दूसरे पति की मिन्नत पर कर दी चप्पल से पिटाई, बोली- प्रेमी के घर ही जाऊंगी
प्रेमी के साथ जाने पर हुई राजी, पति ने की मिन्नत तो चप्पल से की पिटाई।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। 'दो बच्चों की मां ने रचाई तिसरी शादी, दूसरे पति की थाना में किया चप्पल से पिटाई।' यह हाई वाल्टेज ड्रामा कदवा ओपी में देखने को मिला। जानकारी मुताबिक खैरपुर कदवा निवासी लड्डू यादव ने कदवा ओपी में एफआईआर लिखवाई थी कि उसकी पत्नी व दो बच्चों को शादी की नियत से बहला फुसला कर अपहरण कर लिया हैं। जिसमें रंगरा ओपी के मुरली निवासी मिंटू कुमार को नामजद आरोपित बनाया था। जमीन का बेचा हुआ रूपया लेने का आरोप लगाया था।

इस संबंध में कदवा ओपी पुलिस ने कांड का अनुसंधान करते हुए अपहृत महिला को नवगछिया के जिरोमाइल से बरामद किया था। पुलिस महिला को कदवा में ओपी में रखा हुआ था। पुलिस ने महिला की पहचानने के लिए उसके पति को बुलाया। पति लड्डू यादव को घर जाने के लिए आरूजू मिन्नत करने लगा। लेकिन महिला का कहना था कि मैं मिंटू के घर जाउंगी। मैं मिंटू से प्यार करती हूं। कदवा ओपी में तीन घंटे तक महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

लड्डू जब काफी जिद करने लगा तो महिला ने चप्पल खोल कर पति की पिटाई कर दी। वहीं, पुलिस ने काफी बीच बचाव किया। महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा घर मुंगेर जिला के धरहरा थाना के नया टोला महटाडीह हैं। मैं जमलापुर के एक युवक से प्यार करती थी। उसी के साथ बिना पिता के मर्जी के भाग कर शादी की थी। उससे एक पुत्र भी हुआ। लेकिन पिता सीताराम यादव व मौसा मौसी ने मेरी जबरदस्ती शादी लड्डू यादव से करवा दिया। यह रिश्ता मुझे पसंद नहीं थी। लड्डू शादी के बाद चार बार इसके घर से भागी। गांव के ग्रामीण मुझे ढूंढकर लड्डू के हवाले कर देता था। इसी बीच मुरली निवासी मिंटू से प्यार हो गया। मिंटू का खैरपुर में रिश्तेदार था। उसके रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान महिला से सम्पर्क हुआ।

उसके साथ मुंगेर कोर्ट में नोटरी पब्लिक के माध्यम से शादी किया। महिला को मुखिया सरपंच ने काफी समझाया लेकिन वह अपने जिद पर अड़ी रही। महिला को पहले पति से एक लड़का हैं। गुड्डू के साथ आठ वर्षों तक साथ रहने पर भी एक लड़का हुआ था। पुलिस ने महिला को 164 का बयान नवगछिया न्यायालय में करवाया। महिला ने न्यायालय को मिंटू के घर जाने की इच्छा व्यक्त की है। कदवा ओपी प्रभारी हरीशंकर कश्यप ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर महिला को उसके प्रेमी मिंटू के घर पुलिस ने पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी