पुलिस लाइन में तैनात जवान ने पत्नी को मारा चौकी, दोनों ने घर से भाग कर की थी शादी

जमुई में घरेलू विवाद में चाकू से वार कर पुलिस जवान ने पत्नी को जख्मी कर दिया। वह जमुई पुलिस लाइन में कार्यरत है। उसने प्रेम प्रसंग में शादी की थी। वह बिहारी मुहल्ला में किराए के मकान में रहते थे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 03:52 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 03:52 PM (IST)
पुलिस लाइन में तैनात जवान ने पत्नी को मारा चौकी, दोनों ने घर से भाग कर की थी शादी
महिला का पति बीरेंद्र यादव जमुई पुलिस लाइन में कार्यरत है।

जमुई, जेएनएन। नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मुहल्ला स्थित एक किराए के मकान में रह रहे पुलिस जवान बीरेंद्र यादव ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी पूजा कुमारी को चाकू से वार कर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में पूजा को पड़ोसी महिला द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पूजा के शरीर पर तकरीबन आधा दर्जन से अधिक जगहों पर चाकू के वार का जख्म है। हालांकि चाकू की धार तेज नहीं होने की वजह से वह बाल-बाल बच गई। फिलहाल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पड़ोसियों ने बताया, रात भर पति-पत्नि के बीच होता रहा झगड़ा, सुबह मारी चाकू  

महिला का पति बीरेंद्र यादव जमुई पुलिस लाइन में कार्यरत है। पड़ोसी महिला ने बताया कि किसी बात को लेकर रात भर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। लेकिन बुधवार की सुबह पूजा जख्मी अवस्था में कमरे से बाहर निकली तो उसे देख कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस सदर अस्पताल में पूजा से पूछताछ कर रही है। फिलहाल झगड़े के कारण का पता नहीं चल सका है।

पांच माह का एक पुत्र है महिला को

पूजा ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला को 5 माह का एक पुत्र भी है। दोनों पति-पत्नी बांका जिले के रहने वाले हैं। प्रेम-प्रसंग में शादी करने के बाद दोनों घर से भाग कर यहां रह रहे हैं। गौरतलब हो कि कुछ माह पहले झगड़े को लेकर बीरेंद्र जेल भी गया था। उसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे।

घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल झगड़े के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्वस्थ्य होने के बाद महिला द्वारा बयान देने की बात कही गई है। महिला के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -चंदन कुमार, टाउन थानाध्यक्ष, जमुई।

chat bot
आपका साथी